फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Dead body of a Girl found in Amritsar of Punjab

अमृतसर में लड़की की मिली लाश: दुष्कर्म के बाद की गई हत्या, खेत में अर्धनग्न पड़ा था शव

Wed, 21 Sep 2022 06:47 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 21 Sep 2022 06:47 PM IST
सार

थाना प्रभारी अमोलक सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया और वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी की तलाश में अपने खुफिया तंत्र को सक्रिय कर दिया। उन्होंने दावा किया कि बहुत जल्द ही आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Dead body of a Girl found in Amritsar of Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के अमृतसर जिले के एक गांव में खेत से एक लड़की का अर्धनग्न हालत में शव मिला है। पुलिस को मृतक लड़की के गले में दुपट्टा बांधा मिला। पुलिस ने लड़की की पहचान करवाकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं जंडियाला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमोलक सिंह ने बताया कि फिलहाल अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
एक किसान ने बताया कि गांव के रास्ते में छह एकड़ खेती की जमीन है। इस पर धान की फसल की है। 19 सितंबर को दो एकड़ जमीन पर धान की कटाई की। 20 सितंबर को उनका बेटा अपने ट्रैक्टर पर धान लादकर बेचने जंडियाला मंडी पहुंचे। धान बेचने के बाद वह शाम चार बजे अपने खेत में बची धान की फसल उठवाने पहुंचा तो देखा कि उनकी मोटर के पास करीब 25 वर्षीय लड़की की अर्धनग्न हालत में शव पड़ा था।
विज्ञापन


किसान ने बताया कि वे तुरंत गांव पहुंचे और पंचायत और गणमान्य लोगों को इसकी जानकारी दी। पुलिस को भी सूचित किया गया। लड़की की पहचान नहीं हो सकी थी तो पुलिस ने तस्वीर के सहारे पहचान की और पाया कि यह लड़की मेहनत मजदूरी करती है। थाना प्रभारी अमोलक सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया और वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी की तलाश में अपने खुफिया तंत्र को सक्रिय कर दिया। उन्होंने दावा किया कि बहुत जल्द ही आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed