फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dead body of 22 year old youth found in a closed room in Batala

Batala News: बंद कमरे में मिला 22 वर्षीय युवक का शव, महिला के साथ लिव इन में रहता था

Tue, 10 Jan 2023 08:59 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 10 Jan 2023 08:59 PM IST
सार

मृतक सनी के भाई विकास कुमार ने बताया कि उसका भाई सनी उक्त घर में पिछले चार साल से एक महिला के साथ रह रहा था। उसने कई बार अपने भाई सनी को समझाया लेकिन सनी ने उसकी एक न मानी।

विज्ञापन
Dead body of 22 year old youth found in a closed room in Batala
मृतक सनी कुमार की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के बटाला में एक बंद घर के कमरे में एक 22 वर्षीय युवक का संदिग्ध हालत में शव मिला है। शव उस घर में मिला है, जहां उक्त युवक पिछले चार वर्षों से एक महिला के साथ सहमति संबंध (लिव इन रिलेशनशिप) में रहा था। मृतक की पहचान सनी कुमार निवासी गांव दूंबीवाल के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


शव की हालत इतनी खराब थी कि लग रहा था कि जैसे उक्त युवक की मौत करीब 10 दिन पहले हुई हो। शव में कीड़े चल रहे थे। थाना सिविल लाइन की पुलिस पाटी ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन


मृतक सनी के भाई विकास कुमार ने बताया कि उसका भाई सनी उक्त घर में पिछले चार साल से एक महिला के साथ रह रहा था। उसने कई बार अपने भाई सनी को समझाया लेकिन सनी ने उसकी एक न मानी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विकास कुमार ने आरोप लगाया कि वह अपने भाई को पिछले वर्ष दुबई लेकर गया था लेकिन उक्त महिला ने उसके भाई सनी को वापस बुला लिया।  विकास ने बताया कि सोमवार की देर रात को उक्त महिला को फोन आया कि सनी का फोन बंद आ रहा है। फोन के बाद उन्होंने अपने भाई सनी की

तलाश की तो उसका शव उसी घर के एक कमरे में पड़ा था, जहां वह पिछले कई वर्षों से सहमति संबंध में रह रहा था। सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन की पुलिस मौके पर पहुंची और घर का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। पारिवारिक सदस्यों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि जांच करके आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

थाना सिविल लाइन बटाला के एसएचओ कुलवंत सिंह ने बताया कि मृतक नौजवान सनी के पारिवारिक सदस्यों के बयान के आधार पर कार्रवाई कर दी गई है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed