{"_id":"5fd60c3fd83a3a6fc0785a5f","slug":"dead-body-of-15-year-old-boy-found-from-farm-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 वर्षीय लड़के की हत्या, गन्ने के खेत में मिला शव, परिजन बोले- दो लाख मांगी गई थी फिरौती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
15 वर्षीय लड़के की हत्या, गन्ने के खेत में मिला शव, परिजन बोले- दो लाख मांगी गई थी फिरौती
Sun, 13 Dec 2020 06:13 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब/बस्सी पठाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब/बस्सी पठाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 13 Dec 2020 06:13 PM IST
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहगढ़ साहिब के गांव दुफेड़ा से गुरुवार की रात को घर से गायब 15 वर्षीय साहिल का शव गन्ने के खेत में मिला है। परिजनों का कहना है कि फिरौती के लिए साहिल का अपहरण कर हत्या की गई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में जसपाल सिंह ने बताया कि उनके भाई मंगल सिंह की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
गुरुवार रात को मंगल सिंह का लड़का साहिल खाना खाकर टहलने निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। साहिल के मोबाइल से दादा बचन सिंह को फोन आया। फोन करने वाला कोई अज्ञात व्यक्ति था जोकि साहिल को अपने कब्जे में होने की बात बोलकर उनसे दो लाख रुपये मांग रहा था। इस पर बचन सिंह अपने बेटे जसपाल सिंह को साथ में लेकर साहिल की तलाश में निकले।
विज्ञापन
गांव के सरपंच को भी इसके बारे में बताया। परंतु साहिल का कुछ भी पता नहीं चल पाया। इसके बाद पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने गुमशुदगी रिपोर्ट दर्जकर साहिल की तलाश शुरू की तो गांव सैंपली के नजदीक गन्ने के खेत में साहिल का शव मिला। एसएचओ मनप्रीत सिंह ने बताया कि शव मिलने के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर लिया है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में अपहरण से पहले फिरौती मांगने की बात की पुष्टि नहीं की है लेकिन जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन