{"_id":"572cabc74f1c1b44265ccf9e","slug":"dead-body-found-in-sector-25-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, शिनाख्त नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, शिनाख्त नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 06 May 2016 08:05 PM IST
विज्ञापन
मृत शरीर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-25 में शुक्रवार सुबह संदिग्ध हालात में शव मिला है। मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। उसकी उम्र करीब 45 साल थी। किसी राहगीर ने शव को सड़क किनारे पड़ा देखकर 100 नंबर पर सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमएसएच-16 अस्पताल में रखवा दिया है। शव पर कोई निशान नहीं है। पुलिस का कहना है कि शव की फोटो लेकर इलाके में लोगों को दिखाई गई, लेकिन अभी तक किसी ने उसे पहचाना नहीं।
विज्ञापन
अगर शव की पहचान नहीं होती तो अखबारों में मृतक की फोटो देकर पहचान की कोशिश की जाएगी। शव को पोस्टमोर्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग पाएगा।
विज्ञापन