{"_id":"60ccab8e33e67354cb4ad44a","slug":"dead-body-found-in-drain-in-ludhiana-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में शव मिलने से सनसनी: गंदे नाले में पड़ा था बोरे में भरा शव, टांग दिखी तो लोगों ने पुलिस को बुलाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लुधियाना में शव मिलने से सनसनी: गंदे नाले में पड़ा था बोरे में भरा शव, टांग दिखी तो लोगों ने पुलिस को बुलाया
Sat, 19 Jun 2021 05:24 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 19 Jun 2021 05:24 AM IST
सार
पंजाब के लुधियाना में गंदे नाले में शव मिलने से हड़कंप मच गया। आशंका जताई जा रही कि तेजधार हथियार से व्यक्ति की हत्या की गई है। हालांकि उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम के लिए शव को सिविल अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हैबोवाल के चंद्र नगर पुलिया के पास शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब इलाके के लोगों ने गंदे नाले में प्लास्टिक के बोरे में एक शव देखा। एक टांग बोरे से बाहर निकली थी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से खून से लथपथ शव को बाहर निकलवाया। आशंका है कि तेजधार हथियार से व्यक्ति की हत्या करने के बाद शव बोरे में डाल कर गंदे नाले में फेंक दिया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
चंद्र नगर पुलिया के पास शुक्रवार को सुबह करीब नौ बजे गंदे नाले में प्लास्टिक के बोरे में एक शव देख राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव बाहर निकलवाया। शव लहूलुहान था। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष है। शव की शिनाख्त के लिए पुलिस ने आसपास के लोगों को बुलाया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गंदे पानी में पड़ा रहने के कारण शव का चेहरा बुरी तरह से गल गया है। एडीसीपी समीर वर्मा ने कहा कि देखने से ऐसा लग रहा है हत्या एक या दो दिन पहले की गई है। शव बहकर यहां पहुंचा है। सभी थानों को सूचना दे दी गई है और वहां से लापता लोगों के रिकार्ड मंगाए हैं। शव की पहचान के बाद ही मामले की जांच को दिशा मिल सकेगी।
विज्ञापन