{"_id":"57a4a60e4f1c1b39302b8eb2","slug":"dead-body-child-dead-body-found-rescue-team-found-child-body-at-bushes-near-drain-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाने के दौरान बहे बच्चे का शव सुबह झाड़ियों में फंसा मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहाने के दौरान बहे बच्चे का शव सुबह झाड़ियों में फंसा मिला
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Updated Fri, 05 Aug 2016 08:14 PM IST
विज्ञापन
child dead body rescue operation
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में वीरवार रात को नाले में नहाने के दौरान बहे अजय की तलाश में रेस्क्यू टीमों ने नाले को मोहाली तक खंगाल डाला। लेकिन सुबह बच्चे का शव घटनास्थल से महज 50 मीटर की दूरी पर झाड़ियों में फंसा मिला।
पुलिस ने बच्चे का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के मुताबिक वीरवार की पूरी रात डीएसपी साउथ दीपक यादव ने बताया कि तीनों टीमों पुलिस, आपदा प्रबंधन और फायर ब्रिगेड की टीमों का रेस्क्यू आपरेशन पूरी रात चला। लगभग 50 कर्मचारियों ने अजय को सेक्टर 52 से लेकर मोहाली तक ढूंढा। लेकिन अंधेरा होने के कारण बच्चा दिखा नहीं और सुबह जब सूरज निकला तो बच्चा झाड़ियों में फंसा मिला। अजय को तुरंत बच्चे को जीएमएसएच 16 ले जाया गया, लेकिन डाक्टरों ने बच्चे को देखते ही मृत घोषित कर दिया।
गौरतलब है कि अजय अपने भाई और दोस्तों के साथ वीरवार शाम को बारिश में नहाने के लिए नाले के पास गया था। इसके बाद नहाते वक्त अजय का पैर फिसला और वह नाले में बह गया। पहले तो काफी देर तक परिवार के सदस्य खुद बच्चे की तलाश करते रहे। जब उसका कुछ पता नही चला तो पुलिस को हादसे की सूचना दी गई। जिसके शाम 6 बजे से पुलिस, फायर, आपदा प्रबंधन की टीमों ने सारी रात बच्च्चे की तलाश की।