{"_id":"63a5b2c41c86f6510a40430f","slug":"dead-bodies-of-young-man-and-woman-found-in-hotel-in-gurdaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंगीठी बनी काल: होटल के कमरे में नग्न अवस्था में मिले युवक-युवती के शव, दम घुटने से गई दोनों की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अंगीठी बनी काल: होटल के कमरे में नग्न अवस्था में मिले युवक-युवती के शव, दम घुटने से गई दोनों की जान
Fri, 23 Dec 2022 08:00 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 23 Dec 2022 08:00 PM IST
सार
डीएसपी रिपुतपन ने कहा कि पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिए हैं। उन्होंने कहा कि परिजनों के बयान और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब के गुरदासपुर में रंगत होटल के कुक व एक युवती का शव होटल के एक कमरे से बरामद हुआ है। आशंका है कि अंगीठी के धुएं से दम घुटने से दोनों की मौत हुई है। गौरतलब है कि गुरदासपुर के गांव रत्तोवाल निवासी सूरज बब्बरी बाईपास चौक में स्थित रंगत होटल में कुक का काम करता था। गुरुवार को उससे मिलने एक युवती होटल आई थी। सुबह देर तक जब दोनों बाहर नहीं निकले तो होटल के मालिक को संदेह हुआ। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब दोनों नहीं निकले तो पुलिस को सूचित किया गया।
विज्ञापन
इसके बाद थाना सदर के एसएचओ अमनदीप सिंह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे और कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा तो दोनों पूरी तरह से नग्न अवस्था में पड़े थे और उनकी मौत हो चुकी थी। जांच के दौरान सामने आया कि इन लोगों ने ठंड से बचने के लिए कमरे में कोयले की भट्ठी जलाई थी जबकि कमरे में कोई खिड़की नहीं थी। इसके चलते पुलिस को संदेह है कि दोनों की मौत भट्ठी के धुएं के कारण हुआ है। हालांकि दोनों की मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही होगी। डीएसपी रिपुतपन ने कहा कि पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिए हैं। उन्होंने कहा कि परिजनों के बयान और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन