फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dead Bodies of two children found in pond in Rohtak of Haryana

Rohtak News: घर से घूमने निकले दो बच्चों के शव मिलने से हड़कंप, तालाब में मिली साइकिल, गांव इमलीगढ़ की घटना

Sun, 10 Sep 2023 02:52 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 10 Sep 2023 02:52 PM IST
सार

सुबह 10 वर्षीय बेटा आरिफ बुआ के बेटे अयान व रियान के साथ खेलने गया था। साथ में 10 साल का भरत भी था। दोपहर करीब 12 बजे सूचना मिली कि बच्चे इमलीगढ़ गांव के तालाब में डूब गए हैं। वह मौके पर पहुंचा तो आरिफ व भरत के शव तालाब किनारे रखे थे।

विज्ञापन
Dead Bodies of two children found in pond in Rohtak of Haryana
तालाब किनारे जुटे लोग और मौके पर मौजूद पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में घर से सुबह साइकिल पर घूमने गए महम के दो बच्चों की मौत से हड़कंप मच गया। गांव इमलीगढ़ के तालाब में दोनों के शव मिले हैं। दोनों की डूबने से मौत हुई है या हादसे का शिकार हुए हैं, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा। फिलहाल महम पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक महम चौबीसी के चबूतरे के नजदीक रहने वाले प्यारेलाल ने बताया कि वह मूलरूप से करूला के नजदीक अखबार फैक्ट्री मुरादाबाद (यूपी) का रहने वाला है। परिवार समेत महम में छह साल से किराये पर रहते हैं। उसके पांच बच्चे हैं। दो लड़के व तीन लड़कियां हैं।
विज्ञापन


सुबह 10 वर्षीय बेटा आरिफ बुआ के बेटे अयान व रियान के साथ खेलने गया था। साथ में 10 साल का भरत भी था। दोपहर करीब 12 बजे सूचना मिली कि बच्चे इमलीगढ़ गांव के तालाब में डूब गए हैं। वह मौके पर पहुंचा तो आरिफ व भरत के शव तालाब किनारे रखे थे। साइकिल पानी में पड़ी थी। पिता ने मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed