फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dead Bodies of missing couple Found In Rewari canal

नहर में मिला लापता प्रेमी जोड़े का शव

Thu, 27 Feb 2014 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोसली, रेवाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, कोसली, रेवाड़ी Updated Thu, 27 Feb 2014 01:12 AM IST
विज्ञापन
dead Bodies of missing couple Found In Rewari canal

तीन दिन से लापता प्रेमी जोड़े का शव जेएलएन नहर में रेलवे पुल के पास मिला है।

विज्ञापन


प्रेमी जोड़े का एक-एक हाथ रस्सी से बंधा हुआ था। पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही है।

दोनों शवों का पोस्टमार्टम रेवाड़ी में करवाकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। इस कारण मामले को लेकर ऑनर किलिंग की भी चर्चा है।

नाहड़ पुलिस को बुधवार सुबह सूचना मिली कि गांव सुधराना के पास रेलवे पुल के नीचे नहर पर एक महिला के कपड़े और एक युवक का पहचान पत्र पड़ा है।

नाहड़ चौकी प्रभारी अजीत सिंह मौके पर पहुंचे। चौकी प्रभारी ने सुबह सात बजे नहर का पानी रुकवाकर नहर में सर्च अभियान चलाया। एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस और गोताखोर टीम को पहले लड़की का शव दिखायी दिया।
विज्ञापन


इसके बाद लड़की के हाथ से लड़के का हाथ भी बंधा मिला। बताया जा रहा है कि यह प्रेमी जोड़ा 24 फरवरी की शाम से घर से लापता था। पुलिस ने रेवाड़ी में दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जनवरी में भी मिले थे प्रेमियों के शव
दो माह के दौरान यह दूसरा मामला है, जब प्रेमी जोड़े के शव नहर में मिले हैं। इससे पहले 24 जनवरी को इसी नहर में गांव जुड्डी पंप हाउस के नजदीक नहर से एक प्रेमी जोड़े का शव बरामद किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed