{"_id":"5742fa7a4f1c1bb215691342","slug":"daughter-rape-minor-daughter-rape-drunked-father-rape-her-daughter-abohar","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में नाबालिग बेटी से रेप, विरोध करने पर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब के नशे में नाबालिग बेटी से रेप, विरोध करने पर पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर (फिरोजपुर)।
Updated Tue, 24 May 2016 01:11 PM IST
विज्ञापन
पहले लड़की ने दादा पर आरोप लगाया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अबोहर उपमंडल के गांव शेरगढ़ में रविवार रात्रि करीब 14 वर्षीय लड़की से उसके ही पिता ने शराब के नशे में दुराचार किया। विरोध करने पर उसने बेटी को बुरी तरह पीटा। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी वीरचंद सहित थाना बहाववाल की पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां महिला चिकित्सक ने उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि की और पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
अस्पताल में उपचार के दौरान महिला पुलिस को दिए अपने ब्यानों में पीड़िता ने बताया कि उसका पिता गांव के ही किसी व्यक्ति के साथ पांचवें हिस्से पर खेती करता है और वह अपने पिता के साथ कृषि कार्य में सहयोग करती है। जबकि रात्रि के समय फसल को पशुओं आदि से बचाने के लिए वह तथा उसका पिता खेत की रखवाली करते हैं। पीड़िता के अनुसार बीती रात भी वह करीब 11 बजे खेत में बनी झोंपड़ी में सो गई जबकि उसका पिता शराब पीता रहा। रात्रि करीब 1 बजे उसके पिता ने उसके कपड़े फाड़ दिए और जबरदस्ती करने लगा।
उसके द्वारा विरोध करने पर उसने बुरी तरह से मारपीट की तथा उसे नीचे दबोच कर सिर पर काफी चोटें मारी और उसके सारे कपड़े फाडकर उससे जबरन दुष्कर्म किया। सुबह करीब 5 बजे पीड़िता अपने बाप की शर्ट पहन और उसका ही साफा लपेट कर घर पहुंची तथा अपनी मां को सारी बात बताई। परिजनों ने तुरंत ही थाना बहाववाला पुलिस को सूचित किया और डीएसपी वीरचंद, थाना प्रभारी तेजिंद्र सिंह तथा एएसआई गुरचरण सिंह मौके पर पहुंचे तथा पीड़िता को सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया। जहां महिला चिकित्सक डा. गुरलीन कौर ने उसका डाक्टरी परीक्षण किया। जिसमें उसके साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि होने पर पुलिस ने दुष्कर्मी के खिलाफ भादंस की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर उसके पिता को राउंडअप कर लिया। डीएसपी वीरचंद ने बताया कि शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाएगा। पीड़िता पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर है।