{"_id":"5b70146542c7921a9c1185f6","slug":"daughter-in-law-s-murder-of-his-mother-in-law-from-the-attack-wood-on-the-head","type":"story","status":"publish","title_hn":"सास से कहासुनी, बहू ने उसके सिर पर किया ऐसा वार, तड़प-तड़प कर दम तोड़ गई महिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सास से कहासुनी, बहू ने उसके सिर पर किया ऐसा वार, तड़प-तड़प कर दम तोड़ गई महिला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लालड़ू (पंजाब)
Updated Sun, 12 Aug 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बहू ने अपनी 70 वर्षीय सास की लकड़ी से वार कर हत्या कर दी। मामला थाना हंडेसरा के गांव मालन का है। पुलिस ने बुजुर्ग महिला के बेटे के बयान पर पत्नी के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना प्रभारी गुरदीप सिंह पंधेर ने बताया कि 10 अगस्त को देर शाम गांव मालन के सरपंच ने उन्हें सूचित किया कि 70 साल की बुजुर्ग महिला महिंदर कौर का कत्ल हो गया है। पुलिस ने वहां पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शव को कब्जे में ले लिया। इसी दौरान मृतका महिंदर कौर के बेटे जसविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि दो दिन से उसकी पत्नी जतनी और मां के बीच किसी घरेलू वजह को लेकर लड़ाई झगड़ा चल रहा था। इसी वजह से उसकी पत्नी ने मां के सिर में छत में डाली जाने वाली लक्कड़ से वार किया और उसकी मां की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने जसविंदर सिंह के बयान पर उसकी पत्नी जतनी के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर लिया है। शनिवार को सरकारी अस्पताल डेराबस्सी में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी महिला जतनी को अदालत में पेश किया गया। वहां से उसे अदालत ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।