{"_id":"5bb0d2bf867a557fe732c5e6","slug":"daugher-in-law-rape-by-father-in-law-in-ludhiana-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: बहू बोली- पति के काम पर जाते ही ससुर करता है दुराचार, गर्भपात भी कराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंजाब: बहू बोली- पति के काम पर जाते ही ससुर करता है दुराचार, गर्भपात भी कराया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Sun, 30 Sep 2018 07:12 PM IST
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ससुर अपनी बहू से ही दुराचार करता था। पीड़िता ने ससुर पर गर्भपात करने का आरोप भी लगाया है। पति को ससुर की करतूत के बारे में बताने पर उल्टा उसकी ही पिटाई की जाती थी। मामला पंजाब के लुधियाना के थाना हैबोवाल का है। पुलिस ने बहू की शिकायत पर आरोपी ससुर राजेंद्र तिवारी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पीड़िता की शिकायत के मुताबिक उसकी शादी आरोपी के बेटे से जून 2015 को हुई थी। उसका दो साल का बेटा भी है। उसके ससुराल वालों का कपड़े का कारोबार है और घर के पास ही कपड़े की दुकान है। उसका पति कपड़े की मार्केटिंग के लिए बाजार जाता रहता है। अप्रैल 2018 को वह डेढ़ महीने की गर्भवती थी। पति काम के सिलसिले में बाहर गया था। वह घर अकेली थी।
इसी दौरान आरोपी ससुर घर आया और बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुराचार किया। जब उसने अपने ससुर की करतूत के बारे में पति और सास को बताया तो उल्टा उसे ही मार पड़ी। दोनों ने कहा कि वह अपने ससुर पर गलत आरोप लगा रही है। कुछ दिन बाद वह बीमार हो गई तो ससुर ने उसे दवा दी। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। इस पर ससुर उसे अस्पताल ले गया और उसका गर्भपात करा दिया।
इसके बाद जून 2018 में जब वह घर में अकेली थी तो ससुर ने फिर दुराचार किया। उसके कुछ दिन बाद ससुर उसे अपने साथ दुकान पर ले गया और ऊपर बने कमरे से कपड़े उठाने के लिए भेज दिया। ससुर भी कमरे में आ गया। वह ससुर को धक्का देकर भाग गई और इसकी जानकारी परिजनों को देकर पुलिस को सूचित किया।
मामले में जांच अधिकारी एएसआई भजन सिंह ने बताया आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।