{"_id":"689e6df85197a6adc6c8038ea5aaec28","slug":"dance-master-raped-girl-after-friendship-on-facebok-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांस मास्टर ने युवती को पहले फेसबुक फ्रेंड बनाया, उसके बाद...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डांस मास्टर ने युवती को पहले फेसबुक फ्रेंड बनाया, उसके बाद...
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 24 Oct 2015 11:03 AM IST
विज्ञापन
डांस मास्टर ने युवती को पहले फेसबुक पर दोस्त बनाया। उसके बाद मिलने के लिए होटल बुलाया और उसकी इज्जत लूट ली। मामले में डांस मास्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवती जीरकपुर की रहने वाली है, वहीं युवक पंजाब के संगरूर का रहने वाला है और उसका नाम आसिफ बताया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक युवती ने बताया कि करीब छह महीने सेक्टर 21 निवासी आसिफ (19) नामक युवक से उसका परिचय फेसबुक के माध्यम से हुआ था। आसिफ मूलरूप से संगरूर का रहने वाला है लेकिन वह सेक्टर 21 में रहकर लोगों को डांस सिखाता है। युवती की कुछ ही दिनों के भीतर आसिफ से अच्छी दोस्ती हो गई।
विज्ञापन
युवती के मुताबिक करीब ढाई महीने पहले आसिफ ने बन गए। इसके बाद उनके बीच बातचीत होने लगी। युवती ने बताया करीब ढाई महीने पहले मिलने के लिए सेक्टर 43 के होटल में बुलाया। युवती का आरोप है कि युवक ने होटल में उसके साथ रेप किया।
विज्ञापन
एक हफ्ते पहले युवती ने युवक की शिकायत पब्लिक विंडो पर की थी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद शुक्रवार को केस दर्ज कर आसिफ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस शनिवार को युवक को कोर्ट में पेश करेगी। इस बीच युवती ने मेडिकल कराने से मना कर दिया।