फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Dalit youth's murder Akali leader Akali sarpanch's nephew 3 arrest

दलित युवक हत्याकांड: अकाली सरपंच के भतीजे समेत 3 गिरफ्तार

Thu, 13 Oct 2016 02:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा Updated Thu, 13 Oct 2016 02:28 AM IST
विज्ञापन
Dalit youth's murder Akali leader Akali sarpanch's nephew 3 arrest
मानसा में दलित युवक सुखचैन सिंह का कत्ल
मानसा के गांव घरागणा में दलित युवक सुखचैन सिंह पाली कत्ल कांड में पुलिस ने बुधवार को अकाली सरपंच के भतीजे समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं मामले में तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी होना बाकी है। अकाली सरपंच मुख्यमंत्री बादल के ड्राइवर निरंजन सिंह के बेटे हैं। 
विज्ञापन


मुख्य आरोपियों में शामिल अकाली सरपंच के भतीजे हरदीप सिंह उर्फ काला समेत बलबीर सिंह और साधू सिंह वासी घरागणा को काबू कर लिया गया है। वहीं आरोपी बिट्टा सिंह, बिट्टू सिंह और सीता सिंह अभी फरार हैं। एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि बाकी आरोपियों को भी जल्द काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतक और आरोपी किसी समय नाजायज शराब का एक साथ काम करते थे। आरोपियों को पाली पर पुलिस और ठेकेदार के पास शराब बेचने की मुखबिरी करने का शक था। इसके तहत उन्होंने उसका बेरहमी से कत्ल कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 एसएसपी मानसा मुखविंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस इनके ठेकेदारों से संबंध और हत्या के समय इस्तेमाल किए गए हथियारों की बरामदगी करवाएगी। पुलिस मामले में ठेकेदार को क्लीन चिट देती नजर आ रही है। पुलिस का कहना है कि इसमें ठेकेदार की भूमिका की पुष्टि नहीं हो पाई है। आरोपियों पर पहले से कई मामले दर्ज हैं, लेकिन आपसी झगड़े का कोई भी मामला सामने नहीं आया है, बाकी इसकी हर पहलू से जांच की जा रही है।

दलित युवक हत्याकांड: यह है मामला

Dalit youth's murder Akali leader Akali sarpanch's nephew 3 arrest
युवक के टुकड़े कर टांग काट ले गए आरोपी
जिले के गांव घरागणा में सोमवार रात को शराब बेचने की मुखबिरी करने के शक में छह लोगों ने एक दलित नौजवान का बेरहमी से कत्ल कर दिया था। हमलावर उसकी एक टांग भी काटकर अपने साथ ले गए।

कोटधरमू पुलिस ने पारिवारिक सदस्यों के बयान पर साधू सिंह, बलवीर सिंह उर्फ काला, हरदीप सिंह उर्फ काला, बिट्टा सिंह वासी घरागणा, बिट्टू सिंह निवासी नंगल खुर्द और सीता सिंह माखा पर केस दर्ज कर लिया था। पाली के पिता रेशम सिंह ने पुलिस को बताया कि हमलावर नाजायज शराब बेचते हैं। उनको शक हुआ कि सुखचैन सिंह पुलिस और ठेकेदार के पास शराब बेचने की मुखबिरी करता है।

इस बात पर दोनों में कई बार झगड़ा भी होता रहा। सोमवार रात करीब आठ बजे सुखचैन सिंह अपने घर लौट रहा था तो छह लोग उसको राम बाग के पास से उठा कर किसी सुनसान जगह पर ले गए। वहां पर आरोपियों ने उसका कत्ल कर दिया। हमलावर लाश को रात के समय उसके घर के पीछे गली में फेंक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed