दलित नाबालिग से गुरुद्वारे के प्रधान ने किया रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के करनाल में थाना इंद्री क्षेत्र के एक गांव में गुरुद्वारे के प्रधान ने नाबालिग दलित लड़की से दुराचार किया। इतना ही नहीं आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
परिजनों ने घटना की जानकारी थाना इंद्री पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। नाबालिग का मेडिकल परीक्षण किया गया है। पुलिस आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रही है।
इंद्री क्षेत्र के गुरुद्वारा में रहने वाली दलित परिवार की लड़की से उसी गुरुद्वारे के प्रधान ने दुराचार किया। प्रधान का घर गुरुद्वारे के समीप है। आरोपी ने नाबालिग को खाना बनाने के बहाने बुलाया था।
गांव में पंचायत भी हुई लेकिन न्याय नहीं मिला
लड़की का परिवार कुछ समय पहले पंजाब से गांव में आया था। यह परिवार गुरुद्वारे में ही रहता था। नाबालिग के परिजनों ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि आरोपी ने कहा था कि उसके बच्चे घर पर नहीं हैं, इसलिए खाना बनाने के लिए बेटी को भेज दें।
मौका पाकर आरोपी ने नाबालिग से दुराचार किया। इतना ही नहीं आरोपी ने युवती को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
नाबालिग ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। मामले के खिलाफ गांव में पंचायत भी हुई, लेकिन नाबालिग को कोई न्याय नहीं मिला।
बयान दर्ज, आरोपी प्रधान के खिलाफ केस
परिजनों ने इस मामले की शिकायत थाना इंद्री पुलिस को दी। डीएसपी इंद्री के समक्ष लड़की के बयान भी दर्ज किए गए हैं। थाना इंद्री प्रभारी सूबे सिंह ने बताया कि नाबालिग से रेप के मामले की शिकायत आई है।
लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। नाबालिग ने गांव के गुरुद्वारे के प्रधान पर रेप करने का आरोप लगाया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।