{"_id":"65069bf1d54ae000960bbff5","slug":"dairy-owner-commits-suicide-in-charkhi-dadri-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी: डेयरी संचालक ने कमरे में फंदा लगाकर दी जान, 21 साल की उम्र में खौफनाक कदम उठाने से सब हैरान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चरखी दादरी: डेयरी संचालक ने कमरे में फंदा लगाकर दी जान, 21 साल की उम्र में खौफनाक कदम उठाने से सब हैरान
Sun, 17 Sep 2023 12:00 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 17 Sep 2023 12:00 PM IST
सार
सूचना मिलने के कुछ देर बाद ही डायल 112 टीम अस्पताल पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर सदर थाना पुलिस को सूचित कर दिया। इस संबंध में आगामी कार्रवाई सदर थाना पुलिस की ओर से की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हरियाणा के चरखी दादरी जिले के भैरवी में पशु डेयरी चलाने वाले ढाणी फौगाट निवासी एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगा लिया। उसका शव कमरे में पंखे से फंदे पर लटकता मिला। मामले की सूचना मिलते ही डायल 112 टीम मौके पर पहुंची और सदर थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार ढाणी फौगाट निवासी साहिल (21) पुत्र जयबीर भैरवी के समीप पशु डेयरी चलाता था। शनिवार शाम वो डेयरी में ही था। रविवार सुबह उसका शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। मामले की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से नीचे उतारा।
विज्ञापन
इसके बाद परिजन शव लेकर अस्पताल पहुंचे और इसके बाद उन्होंने डायल 112 को सूचित किया। सूचना मिलने के कुछ देर बाद ही डायल 112 टीम अस्पताल पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर सदर थाना पुलिस को सूचित कर दिया। इस संबंध में आगामी कार्रवाई सदर थाना पुलिस की ओर से की जाएगी।
विज्ञापन