फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   cylinder thief, manimajra police, fun republic, manimajra, chandigarh

चाय की आड़ में खरीदता था चोरी के सिलेंडर, गिरफ्तार

Tue, 05 Apr 2016 11:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा Updated Tue, 05 Apr 2016 11:04 AM IST
विज्ञापन
cylinder thief, manimajra police, fun republic, manimajra, chandigarh
अरेस्‍ट
मनीमाजरा पुलिस ने रविवार रात को एक सिलेंडर चोर को काबू किया, जो फन रिपब्लिक के सामने चाय की दुकान की आड़ में चोरी के सिलेंडर बेचता था। पुलिस ने 5 और चोरों को भी दबोचा है, जो अलग-अलग घरों में चोरी के साथ वाहनों के टायर भी उड़ाते थे। पकड़े गए चोरों की पहचान जावेद, सूरज, संजीव उर्फ आलू, राजू उर्फ जोकर, नरेंद्र उर्फ गोलू और राजू के रूप में हुई है।
विज्ञापन


मनीमाजरा थाना प्रभारी हरमिंदर जीत सिंह ने बताया सूरज पंचकूला के माजरी गांव का रहने वाला है, जबकि बाकी सभी मनीमाजरा मोरीगेट मोहल्ले और किले के पास रहने वाले हैं। आरोपियों के कब्जे से 6 सिलेंडर, ऑटो के टायर, सोने, चांदी के जेवर, लैपटॉप और घरों से चोरी की गई टूटियां बरामद की हैं। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि सबसे पहले पुलिस ने संजीव उर्फ आलू को दबोचा। उसके चोरी का सिलेंडर और अन्य सामान बरामद करने के बाद अन्य चोरियों के बारे में पुलिस ने जानकारी हासिल करने की कोशिश की तो आगे कड़ियां जुड़ती रहीं कि किस-किसने कहां-कहां चोरी की है। फिर पुलिस ने जावेद को गिरफ्तार किया। नरेंद्र उर्फ गोलू को दबोचा तो उसने बताया कि उसने सिलेंडर चोरी करके राजू चाय वाले को बेचे थे। इसके बाद फिर पुलिस ने राजू और सूरज को गिरफ्तार किया। इसके बाद फिर एक अन्य युवक राजू को पुलिस ने काबू किया। कोर्ट ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों में सभी युवकों की उम्र 20 साल के आसपास है, जबकि राजू चाय वाला ही 39 साल का है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed