फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cyber crime in Chandigarh cyber fraud worth Rs 95 crore in two years

साइबर अपराध का गढ़ बना चंडीगढ़: दो साल में चंडीगढ़ियों के खाते से निकाले 95 करोड़, पुलिस ने कितने रिकवर किए?

Wed, 06 Aug 2025 02:52 PM IST
अंकेश ठाकुर संदीप खत्री, चंडीगढ़
संदीप खत्री, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 06 Aug 2025 02:52 PM IST
सार

चंडीगढ़ अब साइब क्राइम का भी गढ़ बन गया है। यह हम नहीं कह रहे बल्कि शहर में हो रही साइबर अपराध की घटनाएं इस बात का सबूत हैं। दो साल में शहर के लोगों से 95 करोड़ रुपये की ठगी हो चुकी है। 

विज्ञापन
Cyber crime in Chandigarh cyber fraud worth Rs 95 crore in two years
Cyber crime - फोटो : Freepik

विस्तार

सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में साइबर अपराध का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। पुलिस इन मामलों में रिकवरी करने में बुरी तरह विफल रही है। पिछले दो साल में साइबर अपराधियों ने 95 करोड़ रुपये ठग लिए लेकिन पुलिस सिर्फ 14.86 करोड़ रुपये ही वापस दिला पाई है। यह चौंकाने वाला आंकड़ा साइबर सुरक्षा और पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाता है।
विज्ञापन


पिछले दो साल (अप्रैल 2023 से मार्च 2025) के आंकड़ों के मुताबिक चंडीगढ़ पुलिस के पास 17,075 साइबर अपराध की शिकायतें आईं। इन शिकायतों में से पुलिस ने केवल 244 मामलों में ही एफआईआर दर्ज की और 200 ठगों को गिरफ्तार किया। इससे पता चलता है कि ज्यादातर शिकायतों पर या तो कार्रवाई नहीं हो पाती या साक्ष्यों की कमी के कारण वे शुरुआती स्तर पर ही खत्म हो जाती हैं।
विज्ञापन


हर महीने करोड़ों की ठगी
साइबर अपराधी हर महीने करोड़ों की ठगी को अंजाम दे रहे हैं। मार्च 2025 में 6.48 करोड़, अगस्त 2024 में 6.11 करोड़ और जुलाई 2024 में 6.27 करोड़ रुपये की ठगी हुई। जनवरी 2024 में तो एक ही महीने में 2.80 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की बड़ी चुनौती: रिकवरी
ठगी हुई रकम को वापस दिलाना पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। 95 करोड़ रुपये की कुल ठगी में से पुलिस सिर्फ 14.86 करोड़ रुपये ही रिकवर कर पाई जो कि कुल राशि का सिर्फ 15.6% है। यानी 80 करोड़ रुपये से अधिक की रकम पीड़ितों को वापस नहीं मिल पाई। पुलिस ने ज्यादातर मामलों में सिर्फ आरोपियों के बैंक खातों को फ्रीज करवाया, लेकिन रकम को वापस लाना मुश्किल रहा।
साल दर साल आंकड़े

वर्ष शिकायतें ठगी गई राशि रिकवरी
2023 अप्रैल से दिसंबर तक 6,321 15 करोड़ 26.23 करोड़
2024 8,928 96.26 करोड़ 76.40 करोड़
2025 मार्च तक 2,037 15.97 करोड़ 15.35 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed