फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Criminal who Blow money through net banking Arrest

नेट बैंकिंग से पैसे उड़ाने वाला शातिर गिरफ्तार

Fri, 14 Mar 2014 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 14 Mar 2014 12:17 AM IST
विज्ञापन
Criminal  who Blow money through net banking Arrest

बद्दी पुलिस ने लोगों के अकाउंट हैक कर नेट बैकिंग के जरिये ऑनलाइन शॉपिंग करने वाला हैकर दबोचा है।

विज्ञापन


आरोपी की पहचान चंडीगढ़ के सेक्टर 31 में रहने वाले हर्ष कुमार के रूप में हुई है। उसे चंडीगढ़ स्थित उसके मकान में ही गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेजा है। अब पुलिस को बद्दी में हुए अन्य मामले से पर्दा उठने की उम्मीद है।

एसपी अरूल कुमार ने कहा कि पुलिस ने आरोपी से आधा दर्जन से अधिक मोबाइल, एक टैबलेट, एक दर्जन से अधिक सिम कार्ड और पैन ड्राइव बरामद किए हैं।

मामले में कुछ गिरफ्तारियां संभव हैं। आरोपी बीए पास है और बेरोजगार है। कंप्यूटर का अच्छा ज्ञान रखता है।

ऐसे होती थी हैकिंग

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में शातिर ने बताया कि वह एटीएम की रेकी करते। अनपढ़ या लापरवाह को निशाना बनाते। उसका एटीएम प्रयोग होते देख कर स्क्रीन पर आने वाले एटीएम कार्ड नंबर और पिन याद कर लेते। उसी नंबर को डालकर संबंधित व्यक्ति के अकाउंट से पूरी जानकारी ले लेते और ऑनलाइन हैकिंग करते।

ऐसे धरा शातिर
पुलिस के अनुसार बद्दी के एक कामगार पवन को सितंबर में उसके एक्सेस बैंक के अकाउंट से 9 हजार की ऑनलाइन शॉपिंग होने का पता चला। इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज हुई।
विज्ञापन


छानबीन में पुलिस आरोपी तक कूरियर कंपनी की मदद से पहुंची। पुलिस ने उस कूरियर कंपनी को ट्रेस किया, जिससे वह ऑनलाइन सामान अपने पास मंगवाता था। इसके बाद पुलिस शातिर तक पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक के केस
केस नंबर एक : जनवरी 2013 में विदेश जाने के नाम पर आईटी के तीन छात्रों ने एक व्यक्ति के अकाउंट से 48 हजार रुपये हैक करके निकाले।
केस नंबर दो : 18 अक्तूबर, 2013  को डाबर कंपनी के एक कामगार का अकाउंट हैक कर 49 हजार रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग की गई।
केस नंबर 3 : 22 अक्तूबर, 2013 को थाना गांव की एक दवा कंपनी में तैनात कामगार की भी ऑनलाइन शॉपिंग से 7 हजार रुपये निकाल गए।
केस नंबर 4 : 6 दिसंबर, 2013 को बद्दी की एक धागा कंपनी में तैनात कामगार को अकाउंट हैक करके 9 हजार रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed