फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Criminal was robbing ATMs in Delhi

पत्ती फंसाकर दिल्ली में भी लूटा था एटीएम

Mon, 06 Jan 2014 07:28 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 06 Jan 2014 07:28 PM IST
विज्ञापन
Criminal was robbing ATMs in Delhi

एटीएम के की-पैड में लोहे की पत्ती फंसाकर पैसे निकालने के मामले में पकड़े गए अजहरुद्दीन और विपिन ने दिल्ली में एक एटीएम लूटा था।

विज्ञापन


यह खुलासा आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में किया। आरोपियों ने बताया कि बीस हजार रुपये ठगने के बाद उन्होंने मंहगा मोबाइल फोन लिया और बाकी के रुपये बैंक में जमा करवा दिए।

पकड़े गए युवक मौज मस्ती के लिए रुपये ठगते थे। आरोपी विपिन ने बताया कि वह उन एटीएम की तलाश करते थे जो सुनसान इलाके में हों।

वहीं पुलिस ने सोमवार को दोनों आरोपियों को सीजेएम रजनीश शर्मा की अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

सेक्टर 22 चौकी इंचार्ज रामरतन शर्मा ने सेक्टर 22 के यूको बैंक के एटीएम में लोहे का छोटा टुकड़ा फंसाकर रुपये ठगने वाले दिल्ली स्थित गोबिंदपुर के नेहरू कैंप निवासी अजहरुद्दीन और विपिन कुमार को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


पुलिस ने उनके पास से चार एटीएम कार्ड और लोहे की पत्ती भी बरामद की है। उन्होंने बताया कि एटीएम के की-पैड में पिन फंसाकर रुपये निकालने का आइडिया उन्होंने एक चैनल पर देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर 22 चौकी पुलिस ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया। दोनों वारदात को अंजाम देने दिल्ली से चंडीगढ़ आते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed