फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Crime with Women increased in Chandigarh

Chandigarh Crime: महिलाओं और बच्चियों के लिए सुरक्षित नहीं चंडीगढ़, यौन अपराध बढ़े, अपने ही दे रहे दर्द

Mon, 28 Aug 2023 02:23 PM IST
निवेदिता वर्मा बृजेन्द्र गौड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
बृजेन्द्र गौड़, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 28 Aug 2023 02:23 PM IST
सार

पिछले वर्ष दर्ज 55 दुष्कर्म के मामलों में 66 अपराधी पकड़े गए थे। वहीं इस वर्ष जुलाई तक दर्ज 60 मामलों में कुल 55 आरोपी गिरफ्तार हुए। इस वर्ष अभी तक दुष्कर्म के 60 मामलों में 9 नाबालिग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
Crime with Women increased in Chandigarh
चंडीगढ़ में महिलाओं के साथ अपराध बढ़े - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

चंडीगढ़ में महिलाएं और बच्चियां पूरी तरह से सुरक्षित नहीं हैं। उनके साथ होने वाले यौन अपराधों के आंकड़े बढ़ने लगे हैं। पिछले वर्ष के शुरुआती सात महीनों के मुकाबले इस वर्ष जुलाई तक के आंकड़ों पर गौर करें तो दुष्कर्म के मामलों में वृद्धि हुई है। वहीं ज्यादातर मामलों में आरोपी पीड़िता या उनके परिवार के जानकार ही थे। पुलिस आंकड़ों के मुताबिक जनवरी 2021 से लेकर 31 जुलाई 2023 तक दुष्कर्म के दर्ज कुल 216 मामलों में 215 आरोपी पकड़े जा चुके हैं। इनमें कुल 18 नाबालिग आरोपी शामिल थे।

विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार पिछले वर्ष शहर में 31 जुलाई तक 55 दुष्कर्म के मामले दर्ज किए गए थे और इस वर्ष 31 जुलाई तक शहर में 60 ऐसे मामले चंडीगढ़ पुलिस दर्ज कर चुकी है। आंकड़ों में यह भी सामने आया है कि दुष्कर्म मे मामलों में नाबालिग बच्चियों को ज्यादा शिकार बनाया जा रहा है। पिछले वर्ष दुष्कर्म के कुल 55 मामलों में से 35 मामले ऐसे थे जिनमें नाबालिगों को शिकार बनाया गया था। इसी प्रकार इस वर्ष भी जुलाई तक दर्ज दुष्कर्म मामलों में 35 नाबालिगों के साथ यह संगीन घटनाएं हुई जबकि 25 मामलों में 18 वर्ष से ऊपर की युवतियां और महिलाएं इस प्रकार की घटनाओं का शिकार हुईं।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: Neeraj Chopra: आज भी एक चूल्हे पर बनता है नीरज के संयुक्त परिवार का खाना, इस शख्स ने की आगे बढ़ने में मदद

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी सामने आया है कि इन वारदातों को अंजाम देने वालों में नाबालिग अपराधी भी थे। पिछले वर्ष दर्ज 55 दुष्कर्म के मामलों में 66 अपराधी पकड़े गए थे। वहीं इस वर्ष जुलाई तक दर्ज 60 मामलों में कुल 55 आरोपी गिरफ्तार हुए। इस वर्ष अभी तक दुष्कर्म के 60 मामलों में 9 नाबालिग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पिछले वर्ष ऐसे मामलों में दो नाबालिग हत्थे चढ़े थे।


2021 में 75 मामले आए सामने, 70 काबू
जानकारी के मुताबिक वर्ष 2021 में कुल 75 दुष्कर्म मामलों में 70 आरोपियों को काबू किया गया था। इनमें आधा दर्जन नाबालिग थे। वहीं वर्ष 2022 में कुल 81 आपराधिक घटनाओं में 90 आरोपी पकड़े गए थे। इनमें तीन नाबालिग शामिल थे। वहीं इसी वर्ष 31 जुलाई तक पुलिस 60 दुष्कर्म मामलों में 55 आरोपी पकड़ चुकी है।

स्कूलों में बच्चों को अच्छे और बुरे टच के बारे में दी जा रही जानकारी
दूसरी ओर चंडीगढ़ कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स की ओर से भी स्कूलों में बच्चों को अच्छे और बुरे टच के बारे में जानकारी दी जा रही है ताकि वह किसी भी अपराधी किस्म के व्यक्ति से बच सकें और जरूरत पड़ने पर चाइल्ड हेल्पलाइन पर कॉल कर सकें। इसी तरह कई स्कूल अपने स्तर पर भी जागरूकता कार्यक्रम चला रहे हैं।

इस वर्ष घटीं दुष्कर्म की संगीन वारदातें
14 अगस्त : शहर के एक सरकारी स्कूल में नवीं कक्षा में पढ़ने वाली दो नाबालिग छात्राओं का अपहरण कर उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सेक्टर 34 थाना पुलिस द्वारा दर्ज किया गया था। एक आरोपी 23 बीटैक पास युवक और एक 20 साल का लैब टेक्नीशियन था। दोनों पीड़िताओं के जानकार थे।
7 अगस्त : मलोया थाना पुलिस ने एक 17 वर्ष, 4 महीने के युवक को पड़ोस में रहने वाली एक 10 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करते हुए आरोपी को पकड़ा था। आरोपी पीड़िता को बहला-फुसला कर जंगली क्षेत्र में ले गया था जहां उसके साथ वारदात को अंजाम दिया।
9 अगस्त : औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने 30 वर्ष के व्यक्ति द्वारा साली की आठ साल की बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया था।
4 जुलाई : सेक्टर- 3 थाना पुलिस ने शहर की एक लगभग 60 वर्ष की बुजुर्ग को सकेतड़ी मंदिर छोड़ने के बहाने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के मामले में एक ऑटो चालक और उसके साथी को गिरफ्तार किया।

18 मई: शहर के एक स्कूल में सातवीं में पढ़ने वाली नाबालिग के साथ उसके स्कूल में पढ़ने वाले पांच नाबालिग छात्रों ने अपना शिकार बना सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। मामले में पीड़िता को ब्लैकमेल कर डराते हुए वारदात की गई थी।

इस प्रकार के अपराध को रोकने के लिए स्कूलों आदि में पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं, जिसमें छात्राओं को ऐसे अपराधों से बचने की और कानूनी जानकारी दी जाती है। वहीं, ज्यादातर मामलों में आरोपी पीड़िताओं के जानकार होते हैं। ऐसे में इन अपराधों को रोक पाना एक चुनौती रहता है। - कंवरदीप कौर, एसएसपी, चंडीगढ़ पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed