फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   crime in pinjaur, panchkula

ऑटो से सवारी करते हैं तो ये खबर जरूर पढ़ें

Mon, 02 Dec 2013 09:00 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Updated Mon, 02 Dec 2013 09:00 AM IST
विज्ञापन
crime in pinjaur, panchkula
रोहड़ू से आए तीन बुजुर्गों से आटो चालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर लूटपाट की। मल्लाह मोड़ के पास स्थित जंगल में यह वारदात हुई।
विज्ञापन


जब बुजुर्गों ने पैसे देने से इनकार किया तो आटो चालक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर दो बुजुर्गों के सिर पर वार किए और करीब 12 हजार रुपये लूट लिए।

जनौली गांव के सरपंच नरेश कुमार ने निजी क्लीनिक में उन्हें प्राथमिक उपचार दिलाया और पिंजौर थाने ले गए। खबर लिखे जाने तक पुलिस की कार्रवाई जारी थी।

रोहड़ू से तीन बुजुर्ग सती सिंह, अभय सिंह और हुकम सिंह चंडीगढ़ जाने के लिए पहले शिमला गए। वहां से चंडीगढ़ की बस ली और गलती से कालका उतर गए। ये बुजुर्ग ब्यास जा रहे थे।

कालका में एक आटो में दो युवक पहले से ही बैठे थे और चालक ने इन बुजुर्गों को 30 रुपये प्रति सवारी किराया मांगते हुए चंडीगढ़ पहुंचाने की बात कहकर आटो में बैठाया।
विज्ञापन


 इसके बाद चालक उन्हें मल्लाह के जंगलों में ले गया और पैसे मांगे। इससे इनकार करने पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर सती सिंह और अभय सिंह के सिर पर चोट मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सती सिंह की जेब से छह सौ, अभय से 5700 से हुकम सिंह से छह हजार रुपये निकाल लिए। तीनों बुजुर्ग पैदल ही चलकर जंगल से सड़क पर आए।

तभी वहां से गुजर रहे जनौली गांव के सरपंच नरेश कुमार की उन पर नजर पड़ी और उन्होंने ही प्राथमिक उपचार दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed