फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   crime, family try to kill daughter-in-law, family give poison to daughter-in-law, mansa, ludhiana

बहू मायके से दहेज लेकर नहीं आई तो पति और ससुराली बने हैवान

Tue, 21 Jun 2016 02:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Tue, 21 Jun 2016 02:16 PM IST
विज्ञापन
crime, family try to kill daughter-in-law, family give poison to daughter-in-law, mansa, ludhiana
जहर, सुसाइड, हत्या
बहू ने मायके से पैसे लाने से इंकार किया तो पति और ससुराल वालों ने बेहद शर्मनाक हरकत कर दी। उन्होंने बहू को जहर देकर मारने की कोशिश की। घटना मानसा के सरदूलगढ़ गांव की है। गंभीर हालत के चलते महिला को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाने के बाद सिरसा के लिए रेफर कर दिया गया। वहां भी उसकी हालत अभी तक गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


सरदूलगढ़ पुलिस ने पीड़िता के बयान पर पति परमेश्वर पाल सिंह, सुरजीत कौर, गोलो कौर निवासी सरदूलगढ़ और जसमेल कौर वासी बोहा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। वहीं अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। गांव मीरपुर कला के निवासी नछतर सिंह ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उनकी बेटी मनप्रीत कौर की शादी सरदूलगढ़ निवासी परमेश्वर पाल सिंह के साथ हुई थी।
विज्ञापन


शादी के बाद से ससुर परिवार वाले उसे दहेज लाने को लेकर परेशान करने लगे। उन्होंने कई बार उससे मारपीट भी की। मनप्रीत कौर ने अपने पिता को बताया कि ससुर परिवार ने कुछ दिन पहले उसको जबरदस्ती जहर दे दिया। इसके बाद उसे सरदूलगढ़ के अस्पताल में दाखिल करवाया गया। हालत को गंभीर देखते हुए सिरसा के अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed