फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Crime Branch caught 796 boxes of liquor in Panchkula

Panchkula News: कैंटर में चंडीगढ़ से दिल्ली भेजी जा 796 पेटी शराब पकड़ी, चालक गिरफ्तार, दो दिन का रिमांड मिला

Tue, 03 Jan 2023 09:33 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 03 Jan 2023 09:33 PM IST
सार

क्राइम ब्रांच की टीम ने आबकारी विभाग को मामले की सूचना दी। सूचना पाकर आबकारी विभाग के एईटीओ प्रवीण कपिल मौके पर पहुंचे और चालक से पूछताछ की। कैंटर के अंदर से बरामद शराब की बोतलों पर सेल फॉर चंडीगढ़ लिखा हुआ था।

विज्ञापन
Crime Branch caught 796 boxes of liquor in Panchkula
इसी कैंटर पर लदी थी शराब। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंचकूला क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने नाकाबंदी कर एक कैंटर से 796 पेटी अंग्रेजी और देसी शराब बरामद की हैं। कैंटर चालक शराब लेकर चंडीगढ़ से दिल्ली जा रहा था। गुप्त सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम ने कैंटर को जलौली गांव के पास नाकाबंदी करके पकड़ा। गिरफ्तार चालक की पहचान सोनीपत जिले के संदीप के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि एक कैंटर चंडीगढ़ से दिल्ली वाया बरवाला होकर जाएगा। उसमें भारी मात्रा में शराब है। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम ने गांव जलौली के समीप मेन हाईवे पर नाकाबंदी की। सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे पंचकूला की तरफ से एक कैंटर आता नजर आया। पुलिस ने वाहन को रोककर जांच की तो भारी मात्रा में अंग्रेजी और देसी शराब की पेटियां बरामद हुईं। 
विज्ञापन


मौके पर आबकारी विभाग को बुलाया
क्राइम ब्रांच की टीम ने आबकारी विभाग को मामले की सूचना दी। सूचना पाकर आबकारी विभाग के एईटीओ प्रवीण कपिल मौके पर पहुंचे और चालक से पूछताछ की। कैंटर के अंदर से बरामद शराब की बोतलों पर सेल फॉर चंडीगढ़ लिखा हुआ था। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ चंडीमंदिर थाने में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया जबकि कैंटर और शराब को जब्त कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के बवाना पहुंचानी थी शराब
पुलिस की पूछताछ में संदीप ने बताया कि वह रविवार को वाहन लेकर सेक्टर-20 चंडीगढ़ पहुंचा था। वहां से वाहन को दूसरा व्यक्ति ले गया और करीब ढाई घंटे बाद शराब लादकर कैंटर उसे दे गया। उसने संदीप को बताया कि उसे कैंटर लेकर दिल्ली के बवाना पहुंचना है। आरोपी चालक पहले भी शराब दिल्ली पहुंचा चुका है। पुलिस बरामद शराब के बैच नंबर से शराब बनानी वाली कंपनी तक पहुंचेगी और इसके बाद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।


13 दिसंबर को भी 537 पेटी पकड़ी थी शराब 
13 दिसंबर को क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने पार्सल के कंटेनर में चंडीगढ़ से बिहार भेजी जा रही 537 पेटी शराब पकड़ी थी। कंटेनर में छह अलग-अलग ब्रांड की देशी और अंग्रेजी शराब मिली थी। पुलिस ने कंटेनर चालक को गिरफ्तार किया था। आरोपी चालक की पहचान नरेंद्र (सोनीपत) के रूप में हुई थी। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर सात दिन के रिमांड लिया था लेकिन अभी तक इस मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed