फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   creepy road accident in punjab, 2 woman dead, 3 injured

तेज रफ्तार ट्राले ने पांच महिलाओं को कुचला

Wed, 03 Dec 2014 07:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिल्लौर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फिल्लौर(पंजाब) Updated Wed, 03 Dec 2014 07:48 PM IST
विज्ञापन
creepy road accident in punjab, 2 woman dead, 3 injured

तेज रफ्तार ट्राले ने पांच महिलाओं को कुचल दिया, जिसमें दो महिलाओं को वह काफी दूर तक घसीटता ले गया। घटना पंजाब के फिल्लौर में नवांशहर अड्डे के निकट मोड़ पर घटी। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गईं।

विज्ञापन


दो घायल महिलाओं को ईएसआई अस्पताल इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है जबकि एक महिला को छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


एसएचओ हरमिंदर सिंह गिल का कहना है कि पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन की पहचान करने की कोशिश की है लेकिन उस वक्त अंधेरा होने के कारण सफलता हाथ नहीं लगी। जानकारी के मुताबिक मोहल्ला रविदासपुरा इलाके की रहने वाली पांच महिलाएं बिस्कुट फैक्टरी में कार्य करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बस स्टाप के पास से निकल रही थीं महिलाएं

creepy road accident in punjab, 2 woman dead, 3 injured

फैक्टरी में काम करने जा रही 5 महिला बुधवार सुबह छह बजे पैदल ही नवांशहर रोड के बस स्टाप के पास से निकल रही थीं कि तेज रफ्तार ट्राले ने उन्हें कुचल दिया। इसमें कुलविंदर कौर व बलवीर की मौत हो गई, जबकि कमलेश, मंजीत, हरमनजीत कौर घायल हो गईं।

कुलविंदर कौर का पति मस्कट में रहता है, जिसको इस हादसे की सूचना दे दी गई है जबकि बलवीर कौर का पति इन दिनों मजदूरी के लिए कोलकाता गया हुआ है।

दोनों का अंतिम संस्कार बुधवार शाम को कर दिया गया। एसएचओ गिल के मुताबिक अभी तक घायल महिलाएं ठीक ढंग से होश में नहीं आई हैं, उनके होश में आने के बाद ही पता चल पाएगा कि घटना कैसे घटी क्योंकि जिस वक्त घटना हुई, उस समय आसपास कोई नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed