मां-बेटा और गर्भवती पत्नी, हादसे में पूरा परिवार खत्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्भवती पत्नी को दवा दिलाने जा रहा था युवक। वरना कार में मां भी साथ थी। हादसा हुआ और पूरा परिवार खत्म। दिल दहलाने वाला हादसा, पंजाब के मानसा जिले में हुआ।
जाखल रोड स्थित पंजाब एग्रो गेट के समीप एक वरना कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी गर्भवती पत्नी गंभीर रूप में घायल हो गई। उसे बुढलाडा अस्पताल से लुधियाना रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
सोमवार दोपहर गांव बख्शीवाला निवासी सुखबीर सिंह (सुक्खी) अपनी मां हरबंस कौर और पत्नी मनप्रीत कौर जो गर्भवती बताई जा रही है के साथ अपनी कार में दवा लेने बरेटा जा रहा था। इस दौरान अचानक रास्ते में उनकी कार बेकाबू होकर पंजाब एग्रो के गोदाम के गेट के आगे एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
इस हादसे में उसकी मां हरबंस कौर, बेटा सुखबीर सिंह सुक्खी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मनप्रीत कौर को चोटें लगी। मनप्रीत कौर को जख्मी हालत में बुढलाडा अस्पताल से लुधियाना के लिए रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलने पर बरेटा पुलिस मौके पर पहुंची। सुक्खी अपने परिवार का एकलौता लड़का था।
सड़क हादसे में दंपति समेत तीन की मौत
मोगा के थाना बाघापुराना अधीन गांव थराज के पास सड़क हादसे में स्कूटर सवार दंपति की मौत हो गई। वहीं अन्य हादसे में कोटकपुरा मार्ग पर अमृतसर के व्यक्ति की अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत हो गई।
थाना बाघापुरा के एएसआई बलधीर सिंह ने बताया कि रविवार की शाम बलविंदर सिंह निवासी गांव आकलिया जलाल का अपनी पत्नी बलजीत कौर के साथ अपने गांव जा रहा था। गांव थराज के पास स्कूटर को सामने से आ रही इंडैवर गाड़ी ने चपेट में ले लिया। इससे बलजीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई और बलविंदर सिंह ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक बलविंदर सिंह के भाई इकबाल सिंह के बयानों पर इंडैवर गाड़ी चालक गुरपिंदर सिंह निवासी गांव जै सिंह वाला खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
इसके अलावा रविवार की रात कोटकपूरा मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से शविंदर सिंह निवासी जंडियाला गुरू अमृतसर की मौत हो गई। थाना चड़िक पुलिस के मुताबिक सिविल अस्पताल में मृतक के भाई कुलविंदर सिंह ने बताया कि शविंदर सिंह बीकानेर (राजस्थान) जाने के लिए अमृतसर से रात को बस पर सवार हुआ था। बस चालक ने यहां कोटकपूरा रोड पर खाना खाने के लिए रोकी थी। इस समय सड़क पार करते समय शविंदर सिंह की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई।