पत्नी की इतनी दर्दनाक हत्या, दिल दहला देगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी को इतनी बेरहमी से मौत के घाट उतारा, सुनकर दिल कांप जाएगा। आरोपी पति गिरफ्तार हो गया है। बताया जाता है कि आरोपी पति ने पहले कुलहाड़ी से पत्नी पर वार किए। वो तड़पने लगी तो उसे पानी की हौद में गिरा दिया और उपर खुद बैठ गया।
अंततः पत्नी के प्राण पखेरू उड़ गए। मामला, पंजाब के गुरदासपुर जिले के गांव कादियां का है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी कुलवन्त सिंह ने बताया कि निर्मल सिंह पुत्र मक्खन सिंह निवासी सलाहपुर अक्सर अपनी बीवी के साथ मारपीट करता रहता था।
शुक्रवार सुबह किसी बात को लेकर उसने पत्नी को मारना शुरू कर दिया। वह किसी तरह जान बचा कर भागती रही। आखिरकार उसने घर में रखी कल्हाड़ी अपनी पत्नी बलबीर कौर के सिर पर दे मारी तथा बाद में उसे पानी वाले हौद में डूबो कर उसके ऊपर तब तक बैठा रहा जब तक उसके प्राण पखेरू नहीं उड़ गये।
आरोपी पति पर हत्या का मामला दर्ज
बलबीर कौर की बहु संदीप कौर ने बताया कि उसको तथा उसके पति केवल सिंह को भी निर्मल सिंह ने घर से बाहर निकाला हुआ है तथा उनका बेटा केवल सिंह कलकत्ता में क्रेन चलाता है जबकि छोटा बेटा निशान सिंह मुम्बई में काम करता है।
उसने बताया कि उसका ससुर बलबीर कौर को अक्सर पीटा करता था। जब पुलिस को इस बारे में जानकारी मिली तो पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँच कर निर्मल सिंह को गिरफ्तार कर लिया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिये बटाला भेज दिया। थाना प्रभारी कुलवन्त सिंह ने बताया कि आरोपी के विरूद्ध हत्या का केस दर्ज कर दिया गया है।