शादीशुदा प्रेमिका से मिलने गया था, पति ने देख लिया और...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादीशुदा प्रेमिका के घर जाना युवक को इतनी महंगी पड़ेगी किसी ने सोचा भी नहीं था। दरअसल प्रेमिका के घर मिलने गए युवक की उसके पति और देवर ने लाठी मारकर हत्या कर दी।
वारदात पंजाब के थाना सदर मानसा की पुलिस ने प्रेमिका, उसके घरवाले और देवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव हीरेवाला का युवक अंग्रेज सिंह (23) अपनी प्रेमिका गांव की एक विवाहिता से मिलने उसके घर चला गया। इसका उसके पति सुखविंदर सिंह व देवर कृष्ण सिंह को पता चला।
उन्होंने अंग्रेज सिंह को घर में घेरकर उसके सिर पर लाठी मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद सभी मौके से फरार हो गए। मृतक के भाई गुलाब सिंह के बयान पर उसकी प्रेमिका, उसके पति सुखविंदर सिंह, देवर कृष्ण सिंह पर केस दर्ज कर लिया है।
प्रेमी पर लड़की के परिजनों का हमला
उध्ार अमृतसर में गुरु अर्जुन देव नगर निवासी एक दलित नवविवाहित जोड़े पर लड़की के परिजनों ने हमला कर दिया। हमला पुलिस की मौजूदगी में हुआ, लेकिन हमलावरों की संख्या अधिक होने के कारण पुलिस बेबस दिखी।
पुलिस ने नवविवाहित जोड़े को बचाने की कोशिश की तो हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया। नवविवाहित जोड़े को लड़की के परिवार से धमकियां मिल रही थी।
पुलिस उन्हें सुरक्षा देने के बजाय 6 माह के लिए घर से दूर रहने के लिए सलाह दे रही थी। कोट मित्त सिंह चौकी इंचार्ज सतनाम सिंह ने बताया कि नवविवाहित जोड़े के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।
आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। पुलिस सुरक्षा के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि नवविवाहित जोड़े ने खुद ही इंकार कर दिया था।