फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Creepy murder: laminated of body in panchkula

खौफनाक हत्या, सुनेंगे तो रूह कांप जाएगी

Mon, 22 Sep 2014 05:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Mon, 22 Sep 2014 05:31 PM IST
विज्ञापन
Creepy murder: laminated of body in panchkula

सेक्टर-28 में शनिवार को कटी हुई बाजू मिलने के बाद पुलिस द्वारा चलाये गये सर्च अभियान में एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


पुलिस को सर्च अभियान के दौरान रविवार को एक बोरी में बंद शरीर के कटे हुए टुकड़े मिले, परंतु पुलिस अभी तक शरीर का मुंह और टांगों से उपरी हिस्सा ढूंढने में नाकाम रही है।

पुलिस को दोनों बाजू मिल गई हैं। अभी तक पता नहीं चल पाया है कि यह शरीर किसका है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-28 में सुनसान रास्ते पर गटर के पास एक कटी हुई बाजू मिलने की सूचना चंडीमंदिर पुलिस को मिली थी।
विज्ञापन

डॉग स्क्वॉयर्ड के साथ सर्च अभियान

Creepy murder: laminated of body in panchkula

इसके बाद पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर शनिवार को आसपास के एरिया में सर्च अभियान चलाया, लेकिन कुछ नहीं मिला। इसके बाद रविवार सुबह दोबारा पुलिस ने डॉग स्क्वॉयर्ड एवं पुलिस जवानों के साथ सर्च अभियान चलाया।

दोपहर लगभग साढ़े 11 बजे पुलिस की नजर एक बोरी पर गई। इसके बाद पुलिस ने इस बोरी को खोलकर देखकर तो पुलिस हैरान रह गई। इस बोरी में एक बाजू, टांगे, पैर काटकर डाले गए थे।

बोरी में लड़की का बुरादा भी था। इसके बाद पुलिस ने फोरेंसिक टीम को तुरंत मौके पर बुलाया। पुलिस ने शरीर के टुकड़ों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में भिजवा दिया है। शरीर के टुकड़े मिलने की सूचना के बाद डीसीपी राहुल शर्मा, एसीपी जगतार सिंह, चंडीमंदिर थाना प्रभारी अरविंद मौके पर पहुंचे।

पहले मारा फिर शव के किए टुकड़े

Creepy murder: laminated of body in panchkula

अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया और संबंधित अधिकारियों को सर्च अभियान तेज करने के निर्देश दिए। एसीपी जगतार सिंह ने बताया कि शरीर के टुकड़े देखने से लग रहा है कि मृतक को पहले मारा गया और उसके बाद उसके शरीर के टुकड़े किए गए हैं।


उन्होंने संभावना जताई कि शरीर के टुकड़े करने में लकड़ी काटने वाली आरा मशीन का प्रयोग हो सकता है। क्योंकि जिस बोरी में शरीर के टुकड़े मिले हैं, उसमें लकड़ी का बुरादा लगा हुआ है।

मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच है। उन्होंने बताया कि अभी शरीर के बाकी के हिस्से नहीं मिले हैं। शरीर के टुकड़े किसी पुरुष के हैं।

पुलिस को शक है कि हत्या कहीं और की गई है, जिसके बाद शरीर के टुकड़े करने के बाद बोरी में डालकर अलग-अलग स्थानों पर गिराए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed