फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   creepy accident near faridkot, 6 killed

पंजाब: होली पर हादसा, 3 सैनिकों समेत 6 की मौत

Sun, 08 Mar 2015 07:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट Updated Sun, 08 Mar 2015 07:55 AM IST
विज्ञापन
creepy accident near faridkot, 6 killed

फरीदकोट में होली की रात हुए दर्दनाक हादसे में 3 सैनिकों समेत छह लोगों की मौत हो गई जबकि 5 सैनिकों समेत 11 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा, शुक्रवार रात स्थानीय सादिक रोड़ पर पांच वाहनों की भीषण टक्कर से हुआ।

विज्ञापन


इस दर्दनाक हादसे में पहले पीआरटीसी बस की आर्मी ट्रक समेत एक कार के साथ टक्कर हुई और कुछ समय उपरांत घटनास्थल के पास ही एक बाइक की ट्राली से भिड़त हो गई।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान फरीदकोट छावनी में तैनान 110 मीडियम रेजीमेंट के हवलदार विपन बिहारी,नायक डीके घोष,नायक टुकाई दास,बस परिचालक व गांव मराड़(मुक्तसर) निवासी जसवीर सिंह,मालवा पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र व समस्तीपुर (बिहार) निवासी अंकित कुमार और सोसायटी नगर निवासी रणजीत सिंह के रूप में हुई। घायलों में शामिल 5 सैनिकों को चंडीगढ़ के आर्मी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है जबकि बाकी घायल स्थानीय गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मरने वालों में 3 सैनिक शामिल

creepy accident near faridkot, 6 killed

पुलिस ने बताया कि पीआरटीसी की एक बस शुक्रवार रात करीब सवा नौ बजे फरीदकोट से सादिक जा रही थी। सादिक रोड़ पर स्थित छावनी क्षेत्र के पास अचानक बस ड्राइवर ने संतुलन खो दिया जिसके चलते बस की यहां पर पेट्रोलिंग कर रहे आर्मी ट्रक के साथ टक्कर हो गई। इस दौरान एक कार भी बस की चपेट में आ गई।

इस हादसे में पेट्रोलिंग ट्रक में सवार में सेना हवलदार विपन बिहारी,नायक डीके घोष,नायक टुकाई दास समेत बस परिचालक जसवीर सिंह की मौके पर मौत हो गई। आर्मी ट्रक में सवार 5 अन्य सैनिकों नायक सौरव मंडल,कांस्टेबल मीतू,विजय पाल,लांस नायक पवन कुमार समेत बस सवार हरमीक मुमारा,दलबीर सिंह मचाकी कलां,गुरजीत सिंह गुज्जर आदि भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

सेना ने गंभीर रूप से घायल हुए अपने जवानों को हैलीकापटर की मदद से चंडीगढ़ के आर्मी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया।

बाइक सवार कॉलेज छात्र समेत दो युवकों की मौत

creepy accident near faridkot, 6 killed

इस हादसे के कुछ समय उपरांत घटनास्थल के पास ही ट्राली के साथ हुई टक्कर में बाइक सवार कॉलेज छात्र समेत दो युवकों की मौत हो गई। मालवा कॉलेज का छात्र अंकित अपने एक दोस्त रणजीत सिंह के साथ बाइक पर कॉलेज हॉस्टल लौट रहा था। रास्ते में उनकी बाइक की ट्राली के साथ भिड़त हो गई और दोनों की मौके ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही सेना समेत जिला पुलिस व सिविल प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरन्त अस्पताल भर्ती करवाया। इस मामले में थाना सदर पुलिस ने सेना के नायक सूबेदार दिगंबर सिंह के ब्यान पर बस ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बाइक सवार युवकों की मौत के मामले में अलग से केस दर्ज किया गया है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed