फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   creator of Medical Certificate of Rampal, accused doctor arrest

रामपाल का मेडिकल बनाने पर 'हुड्डा' धरे

Thu, 04 Dec 2014 08:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Thu, 04 Dec 2014 08:30 PM IST
विज्ञापन
creator of Medical Certificate of Rampal, accused doctor arrest

कोर्ट की अवमानना मामले में रामपाल का मेडिकल सर्टिफिकेट जारी करने वाले डा. हुड्डा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त रिटायर्ड सीएमओ ओमप्रकाश हुड्डा को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


गांव किलोई निवासी रिटायर्ड सीएमओ पर भी पुलिस ने देशद्रोह और अन लॉ फुल एक्टिविटी प्रिवेंशन एक्ट 1967 सहित अन्य धाराएं लगाई हैं। इसके अलावा पुलिस ने लाडवा गांव निवासी कृष्ण, बालक गांव का चांदी राम, गुराना का सुनील, सोनीपत की अग्रसेन कॉलोनी निवासी विजेंद्र उर्फ विजय, इस्माईलाबाद निवासी सुरेश पंचाल को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


बुधवार तक रामपाल मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 913 थी, जो बृहस्पतिवार को बढ़कर 919 तक पहुंच गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि डॉ. हुड्डा रामपाल के नजदीकी अनुयायी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

45 लोग और पुलिस की रडार पर

creator of Medical Certificate of Rampal, accused doctor arrest

आश्रम में मिले क्लीनिक को चलाने का कार्यभार उसने संभाला हुआ था। कोर्ट ने जिस मेडिकल सर्टिफिकेट को फर्जी बताया था, वह भी ओमप्रकाश हुड्डा ने जारी किया था।

एसपी सतेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया है कि आश्रम की गतिविधियों से जो गहनता से जुड़े थे, पुलिस ने करीब 45 लोगों की पहचान की है। इन लोगों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

पुलिस कप्तान ने बताया है कि इन सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं। पुलिस के अनुसार इन संदिग्ध लोगों में अपने आपको रामपाल का प्रवक्ता बताने वाले करौंथा गांव निवासी राहुल और उसके भाई रोहित को भी गिरफ्तार किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed