सिरफिरे आशिक ने शिक्षिका पर फेंका तेजाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के कपूरथला में एकतरफा प्यार में पागल एक युवक ने स्कूल जाती युवती को तेजाब डालकर जला दिया। चालीस फीसदी झुलसी युवती को स्थानीय सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
थाना सदर क्षेत्र की युवती शहर के एक सरकारी स्कूल में बतौर आईई वालंटियर पढ़ाती है। वह सुबह करीब आठ बजे एक्टिवा से स्कूल आ रही थी।
जब वह मार्कफेड रोड पर पहुंची तो दूसरी ओर से बाइक पर आ रहे परमजीत सिंह पुत्र मंगल राम निवासी खेड़ा दोना ने तेजाब की बोतल उस पर डाल दी।
शादीशुदा युवक काफी समय से पीछे पड़ा था
पुलिस को दिए गए बयान में युवती ने बताया कि वह और परमजीत सिंह एक ही स्कूल में पढ़ाते थे। वहीं दोनों की जान पहचान हुई। उसका कहना है कि कुछ दिनों बाद युवक उस पर बुरी नजर से देखने लगा।
कई बार समझाने पर भी वह नहीं माना। युवती के मुताबिक दो बच्चों का पिता परमजीत बार-बार कहता था कि पत्नी को तलाक देकर उससे शादी करेगा।
युवती ने इसकी शिकायत कुछ समय पहले एसएसपी कपूरथला से भी की थी। यह शिकायत थाना सदर की पुलिस को भेज दी गई।