फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   cousin brother and sister found death in Bhiwani

भिवानीः दो दिन से लापता थे चचेरे भाई-बहन, एक ही चुन्नी से लटके मिले शव

Thu, 04 Apr 2019 12:24 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 04 Apr 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
cousin brother and sister found death in Bhiwani
सांकेतिक तस्वीर

भिवानी के एक गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में एक अप्रैल से लापता चचेरे भाई-बहन के शव मंगलवार देर शाम गांव की मढ़ी में फंदे से लटके मिले। दोनों के शव एक ही चुन्नी से लटके थे। चुन्नी मढ़ी की घंटी से बंधी थी।

विज्ञापन


पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिए। पुलिस ने मामले में ऑनरकिलिंग से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि दोनों में प्रेम प्रसंग था इस शर्म से उन्होंने जान दे दी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब आठ बजे एक गांव की बणी में पीर बाबा की मढ़ी की घंटी से एक युवक और युवती के शव फंदे से लटके मिले। जानकारी होने पर गांव के सरपंच ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद डीएसपी वीरेंद्र सिंह व पुलिस थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शवों को फंदे से उतारने से पहले भिवानी और रोहतक से एसएफएल टीम को बुलाया गया। मृतकों की पहचान चचेरे भाई-बहन के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि दोनों एक अप्रैल की दोपहर से लापता थे। 

युवती के लापता होने का दर्ज था केस

युवती के परिजनों ने एक अप्रैल को लड़की के लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी। शिकायत में बताया था कि उनकी 18 साल की बेटी घर से लापता हो गई है। पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज किया था।

सूचना मिलते ही पुलिस को बुलाया
सरपंच ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव की बणी में स्थित मढ़ी में एक लड़का और लड़की फांसी लगा लिए हैं। जाकर देखा तो शव गांव के 25 वर्षीय लड़के और 18 वर्षीय लड़की के थे। दोनों एक ही परिवार और आपस में चचेरे भाई-बहन थे। 

युवक और युवती के पिता के बयान पर कार्रवाई की गई है। दोनों एक ही परिवार से थे और एक अप्रैल से लापता थे। ऐसा लगता है कि शर्म की वजह से उन्होंने जान दे दी है। ऑनरकिलिंग की आशंका नहीं है।  - मनीराम, एसआई, जांच अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed