{"_id":"c1cd1ae3cb756ee28e20408d3c4a383d","slug":"court-modal-rape-punjabi-movie-distt-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट में बोली मॉडल, मेरा बलात्कार नहीं हुआ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोर्ट में बोली मॉडल, मेरा बलात्कार नहीं हुआ
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 20 Nov 2013 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाबी फिल्मों में काम दिलाने के बहाने मॉडल से दुराचार के मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश एसके अग्रवाल की अदालत में पीड़िता अपने बयानों से मुकर गई।
विज्ञापन
इस पर अदालत ने मोहाली निवासी गगनदीप को बरी कर दिया। बुधवार को सुनवाई के दौरान पीड़िता ने अदालत में खड़े गगनदीप को पहचाने से इनकार कर दिया।
कोर्ट में पीड़िता ने कहा उसके साथ दुराचार नहीं हुआ है। जबकि, पुलिस शिकायत में उसने गगनदीप पर गाड़ी में ले जाकर दुराचार करने का आरोप लगाया था।
सेक्टर-23 पीजी निवासी मॉडल ने पांच मई 2013 को पुलिस को शिकायत दी थी कि मोहाली निवासी गगनदीप ने उसे पंजाबी फिल्मों में काम दिलाने के बहाने घर से डायरेक्टर से मिलाने के लिए पीकअप किया था।
विज्ञापन
डायरेक्टर के न मिलने पर गगनदीप ने पीड़िता को बीयर पिलाकर सेक्टर-10 माउट व्यू केपास से घुमाते हुए सुखना लेक पर लेकर गया। वहां गगनदीप ने दुराचार कर उसे सेक्टर-32 में छोड़ दिया था।
विज्ञापन
पीड़िता द्वारा शिकायत मिलने के बाद सेक्टर-3 पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया था। मामले में गिरफ्तारी न होने पर मॉडल ने पुलिस कंप्लेंट अथॉरिटी में डीएसपी, सेक्टर-3 थाना प्रभारी और जांच अधिकारी के खिलाफ शिकायत दी थी।