फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   court hearing of Drug traffickers BHOLA, next hearing on march 7

ड्रग तस्कर भोला कोर्ट में पेश, अगली पेशी सात को

Thu, 27 Feb 2014 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Thu, 27 Feb 2014 12:14 AM IST
विज्ञापन
court hearing of Drug traffickers BHOLA, next hearing on march 7

ड्रग तस्कर के मामले में गिरफ्तार किए गए पंजाब पुलिस के पूर्व डीएसपी जगदीश भोला और उसके साथियों को बुधवार को भारी पुलिस बल के साथ कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया।

विज्ञापन


अर्जुन अवार्डी भोला को नाभा जेल से कोर्ट लाया गया। इस दौरान उसे पुलिस कर्मियों ने चारों ओर से घेरा हुआ था। घेरे में ही पुलिस भोला को कोर्ट में लेकर गई और पेश किया।
विज्ञापन


कोर्ट ने केस की अगली सुनवाई की तारीख 7 मार्च की तय की है। भोला एवं उसके अन्य साथियों को अब 7 मार्च को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

इस दौरान कोर्ट के मेन गेट से मीडिया कर्मियों को अंदर नहीं जाने दिया गया। यही नहीं कोर्ट में तैनात स्थानीय पुलिस के थाना प्रभारी ने मीडिया कर्मियों के साथ थोड़ी बहुत धक्का-मुक्की भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें एक महिला पत्रकार भी थी। इसके बाद पत्रकारों ने थाना प्रभारी के खिलाफ एसएसपी और जज से लिखित शिकायत दी। यही नहीं थाना प्रभारी ने मीडिया कर्मियों को कोर्ट रूम में भी नहीं जाने दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed