फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   court employee brutally beaten by mother and daughter in ludhiana

समन तामील कराने गया मुलाजिम, मां-बेटी ने पीटकर भगाया

Mon, 29 Aug 2016 07:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Mon, 29 Aug 2016 07:34 PM IST
विज्ञापन
court employee brutally beaten by mother and daughter in ludhiana
तनावग्रस्त व्यक्ति - फोटो : डेमो फोटो
अदालत की तरफ से एक मामले में समन तामील करवाने गए कोर्ट के मुलाजिम को मां बेटी ने पीट-पीटकर भगा दिया। आरोपियों ने समन लिए बिना ही उसे वहां से भगा दिया। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन चार की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मुलाजिम के जरिए सारी बात अदालत के सामने रखी।
विज्ञापन


इसके बाद अदालत ने प्रोसेस सर्वर विशाल पुरी की शिकायत पर न्यू टैगोर नगर हैबोवाल के रहने वाले गौरव डंग की मां और बहन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


विशाल पुरी की शिकायत के मुताबिक वह गौरव डंग के घर पर एक मामले में अदालत के समन तामील कराने के लिए कुछ दिन पहले गया था। जब वह गौरव के घर पहुंचा तो उसकी मां और बहन वहां पर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उसने उन्हें समन के बारे में बताया तो दोनों मां बेटी ने उसके साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया और उसे धमकियां दी। जब उसने इसका विरोध किया तो दोनों आरोपियों ने उसे धक्के दिए और उसकी ड्यूटी में बाधा डाली।

विशाल पुरी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। उसके बाद अदालत को सारे मामले की जानकारी दी गई। अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।


जांच अधिकारी सुखविंदर सिंह ने कहा कि अभी दोनों आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। दोनों की तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed