{"_id":"5e6efef78ebc3ea7ea2faf3c","slug":"couple-swallowed-poison-after-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसारः आपस में हुई अनबन तो दंपती ने निगल लिया जहर, पति की जान गई, पत्नी खतरे से बाहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हिसारः आपस में हुई अनबन तो दंपती ने निगल लिया जहर, पति की जान गई, पत्नी खतरे से बाहर
Mon, 16 Mar 2020 09:52 AM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, हिसार
अमर उजाला, हिसार
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 16 Mar 2020 09:52 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति-पत्नी के बीच अनबन के चलते दोनों ने शनिवार को जहर निगल लिया। पति की मौत हो गई, वहीं पत्नी अब खतरे से बाहर है। मामला हरियाणा के हिसार जिले का है। जहर निगलने के बाद दोनों को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां इलाज के दौरान पति ने दम तोड़ दिया।
बालसमंद निवासी 30 वर्षीय सुनील की शादी करीब ढाई वर्ष पूर्व सुनीता के साथ हुई थी। शनिवार को दोनों ने अनबन के चलते जहर निगल लिया। इसके बाद सुनील ने अपनी बहन को इस बारे में सूचित भी किया। दोनों को परिजनों ने निजी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उपचार के दौरान रविवार को सुनील ने दम तोड़ दिया।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची बालसमंद चौकी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। मामले में पुलिस ने सुनील के चचेरे भाई रामफल की शिकायत पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।