बुआ को भगा ले गया भतीजा...और भुगता नतीजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहते हैं प्यार उम्र और रिश्तों का मोहताज नहीं होता, लेकिन यहां एक प्रेमी जोड़े ने बुआ-भतीजे के रिश्ते को ही कलंकित कर दिया। यूपी निवासी भतीजा अपनी बुआ को ही घर से भगा ले आया।
हालांकि मामला 4 दिन पुराना है और हरियाणा के झज्जर जिले से जुड़ा है। मामले का खुलासा तब हुआ, जब इसे लेकर माडल टाऊन क्षेत्र में एक घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला।
रिश्ते में बुआ लगने वाली प्रेमिका के परिजन यहां पहुंच गए और युवती को अपने साथ चलने को कहा। लेकिन युवती ने अपने परिजनों के साथ जाने से मना कर दिया। जिसके चलते वहां हंगामा खड़ा हो गया और लोगों की भीड़ जमा हो गई।
अप्रैल में शादी होनी है युवती की
बाद में युवती के भाई ने बताया कि उसकी बहन की अप्रैल माह में शादी होनी है, लेकिन रिश्ते में उसका भतीजा लगने वाले युवक ने चार दिन पूर्व उसे भगा कर यहां ले आया। उन्होंने बताया कि उसका भतीजा पहले झज्जर शहर में ही मजदूरी करता था।
जिसके चलते उन्हें शक हुआ कि वो यहीं पर आया होगा। यहां आकर पाया कि दोनों यहीं पर है। यूपी से बारह की संख्या में पहुंचे परिजनों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद युवती को समझा बुझा कर घर वापस ले जाने के लिए राजी किया।
हालांकि परिजनों ने पुलिस कार्यवाही करने से इंकार कर दिया। परिजनों का कहना था कि यह उनका पारिवारिक मामला है, जिसे परिवार के स्तर पर ही निपटा दिया जाएगा।