प्रेम परवान नहीं चढ़ा तो ट्रेन के आगे कूदा जोड़ा, लड़की की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना में प्रेम संबंध को परवान न चढ़ता देख एक प्रेमी जोड़ा वीरवार शाम को टाटा मूरी एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूद गया। दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। ट्रेन रुकने के बाद ट्रेन के स्टाफ ने दोनों घायलों को ट्रेन में बिठाया और ट्रेन फिल्लौर की तरफ रवाना कर दी।
इसी दौरान रास्ते में उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। फिल्लौर पहुंचने से पहले ही 108 एंबुलेंस फिल्लौर स्टेशन पर खड़ी थी जो उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गई। सिविल अस्पताल में 18 वर्षीय लड़की की मौत हो गई, जबकि युवक सन्नी (21) गंभीर रुप से घायल हो गया।
सूचना मिलते ही जीआरपी के एसएचओ सिविल अस्पताल पहुंचे और उन्होंने लड़की के शव को कब्जे में लिया। थाना जीआरपी के एसएचओ सब इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने कहा कि सन्नी के लड़की के साथ प्रेम संबंध थे। दोनों के परिजनों को पता चल चुका था, लेकिन परिजन उनके रिश्ते से राजी नहीं थे।
चलती ट्रेन से टकराकर गंभीर रूप से घायल
अपने प्रेम संबंधों को परवान न चढ़ता देख वीरवार की दोपहर को दोनों घर से भाग गए। दोनों जस्सियां रोड से निकलने वाली दिल्ली अमृतसर रेलवे लाइन पर पहुंचे और वहां से गुजर रही टाटा मूरी एक्सप्रेस ट्रेन के आगे खड़े हो गए।
ट्रेन के ड्राइवर ने दोनों को देख कर आगे से हटने के लिए काफी इशारे किए, लेकिन दोनों नहीं हटे। ट्रेन ड्राइवर ने ट्रेन को रोकने की कोशिश की, लेकिन ट्रेन एक दम से नहीं रुकी और दोनों ट्रेन से टकरा कर साइड में गिर गए।
ट्रेन ड्राइवर ने ट्रेन रोकी और अन्य स्टाफ के साथ मिलकर घायलों को ट्रेन में बैठाया। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद उन्होंने फिल्लौर स्टेशन पर छोड़ा, जहां से उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
सब इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने कहा कि पुलिस ने दोनों को सिविल अस्पताल पहुंचाया था। जहां लड़की की मौत हो गई, जबकि सन्नी की हालत खतरे से बाहर है। उन्होंने कहा कि पुलिस शुक्रवार को लड़की के शव का पोस्टमार्टम कराएगी।