फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Couple Dead Body Found on Roof of House in Yamunanagar

यमुनानगरः छत पर मिले युवक और किशोरी के झुलसे हुए शव, लड़के वाले बोले- हत्या की गई है

Mon, 11 Feb 2019 10:30 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 11 Feb 2019 10:30 AM IST
विज्ञापन
Couple Dead Body Found on Roof of House in Yamunanagar
dead body
हरियाणा के यमुनानगर में मकान की छत पर एक युवक और किशोरी के झुलसे हुए शव मिले हैं। लड़के के परिवार ने हत्या किए जाने के आरोप लगाए हैं। घटना फर्कपुर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी की है। बेटे का शव प्रेमिका के घर की छत पर मिलने की सूचना पर युवक के परिजन भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


युवक की मां का आरोप है कि प्रेम प्रसंग के चलते पहले भी आरोपियों ने उसके बेटे से मारपीट की थी और जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस के मुताबिक, प्राथमिक तौर पर लग रहा है कि युवक रात को किशोरी से मिलने आया था और घर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। मौत का कारण जानने के लिए डॉक्टरों के पैनल से शवों का पोस्टमार्टम करवाया गया है।
विज्ञापन


वहीं किशोरी की मां का आरोप है कि युवक उनकी बेटी का पीछा करता था। पहले भी उसने उनकी बेटी को फोन दिया था लेकिन पकड़ा गया था। इस दौरान दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हुई, हालांकि कुछ वरिष्ठ लोगों ने उन्हें शांत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, ये है मामला

पुलिस के अनुसार, फर्कपुर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी युवक (19) कॉलोनी की किशोरी (15) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वैलेंटाइन वीक में युवक किशोरी से मिलने उनके घर की छत पर आया था। सुबह जब किशोरी के परिजन उठे तो उन्होंने देखा लड़की बिस्तर पर नहीं है। तलाश शुरू की तो छत पर जाकर देखा। वहां छत के तीन-चार फुट ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के नीचे किशोरी और युवक के शव पड़े थे।

दोनों शव देखकर परिवार में चीखपुकार मच गई और शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम, फोरेंसिक एक्सपर्ट के साथ मौके पर पहुंची। एसएचओ सुनील कुमार ने बताया कि लड़के के सिर में चोट लगी थी और हाथ-पांव झुलसे थे। लड़की का शव भी झुलसा हुआ था। लग रहा है कि दोनों हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए हैं। रिपोर्ट आने पर ही असली कारण स्पष्ट होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed