Bathinda: काउंटर इंटेलिजेंस ने आठ अवैध हथियारों समेत तीन को दबोचा, बड़ी वारदात की फिराक में थे
संवाद न्यूज एजेंसी, भारत भूषण मित्तल, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 21 Nov 2023 10:17 PM IST
सार
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राजभूपिंदर सिंह, रमन कुमार और जगजीत सिंह एक चोरी की ऑल्टो कार में सवार होकर गोबिंदपुरा से बठिंडा की तरफ आ रहे हैं। सूचना के बाद काउंटर इंटेलिजेंस ने गांव गोबिंदपुरा नहर की पटरी के पास नाकाबंदी की और सफेद रंग की ऑल्टो कार को रोककर जांच की तो कार सवार उक्त तीनों आरोपियों से आठ अवैध हथियार मिले।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो।
- फोटो : सोशल मीडिया