फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   corruption case on contruction company in chb flat scam

CHB स्कैमः कंस्ट्रक्शन कंपनी पर भ्रष्टाचार का केस

Sat, 09 Jan 2016 09:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 09 Jan 2016 09:37 PM IST
विज्ञापन
corruption case on contruction company in chb flat scam

चंडीगढ़ में सेक्टर-63 में जनरल सेल्फ फाइनेसिंग हाउसिंग स्कीम के तहत चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की ओर से बनाए गए फ्लैट्स की धांधली में जांच के बाद सीबीआई ने प्राइवेट कंपनी बीएल मेहता के खिलाफ भ्रष्टाचार की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार सीबीआई में जांच में पाया कि आरोपी कंपनी ने अपना काम समय से पूरा न करने के बाद आला अधिकारियों को पैसे का लाभ पहुंचाया। इसके अलावा उन्होंने फ्लैट्स निर्माण में तय सामान की जगह सस्ता सामान इस्तेमाल किया है। वहीं, 18 महीने की तय अवधि से ज्यादा समय लिया।
विज्ञापन


इसके बाद सीबीआई ने फर्म के खिलाफ केस दर्ज किया। इस मामले में हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों के सीबीआई बयान दर्ज कर सकती है। सीबीआई टीम बयान दर्ज के बाद क्रॉस एग्जामिनेशन करवाया जाएगा। इसके आधार पर साबित हो सके कि बयान देने वाले सच बोल रहे है या झूठ?
विज्ञापन
विज्ञापन


इस केस में सीबीआई टीम ने छापामारी कर मकानों से संबंधित 2010 से लेकर अभी तक के दस्तावेजों को कब्जे में ले लिया था। सीबीआई ने दस्तावेजों की पड़ताल में पाया था कि फ्लैटों को तैयार करने के लिए उपयोग होने वाला मेटीरियल तय समय पर नहीं पहुंचा, जिस कारण फ्लैट्स के निर्माण में देरी हुई।

इस दौरान सीबीआई की जांच में सामने आया कि फ्लैट्स निर्माण का काम रुकने पर अधिकारियों ने मीटिंग की थी। इस समय अफसरों ने कौन से दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाए थे। इसी के साथ सीबीआई मामलें से संबंधित तमाम चीजों को दस्तावेज और फ्लैैट में लगे मेटीरियल की भी जांच करवाएगी।


चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने 2008 में जनरल सेल्फ फाइनेसिंग हाउसिंग स्कीम के तहत कालोनियों में रहने वाले लोगों अलग अलग कैटगरी के फ्लैट निकाले थे। इसमें तीन बैड रूम का लैट 39.57 लाख, दो बैडरूम का लैट 29.14 लाख रुपये ,एक बैड रूम का लैट 17.15 लाख रुपये और एक फ्लैट्स  ईडब्लूएस की कीमत 5.66 लाख रुपये की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed