फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   contract for brother murder in 50 million rupees

50 लाख में भाई की हत्या की सुपारी

Wed, 17 Sep 2014 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 17 Sep 2014 01:31 AM IST
विज्ञापन
contract for brother murder in 50 million rupees

धर्मनगरी में कॉन्ट्रैक्ट किलिंग का मामला सामने आया है। हत्या की साजिश रचने वाला कोई और नहीं, बल्कि सगा भाई और उसका साला निकला। ये साजिश फैक्टरी, गोदाम और छह एकड़ भूमि हासिल करने के लिए एक व्यक्ति ने साले के साथ मिलकर रची थी।

विज्ञापन


हत्या से पहले हथियार खरीदने के लिए 25 हजार पेशगी के लिए भी दिए गए थे। 25 हजार रुपये की राशि से उत्तर प्रदेश से हथियार और बुलेट खरीदे गए थे। ये खुलासा लूट और डकैती की योजना बनाते गिरफ्तार हुए तीन आरोपियों ने किया है। पूछताछ में आरोपियों ने लूट की योजना के अलावा चोरी और रिषीपाल पुत्र गुरचरण सिंह वासी पिपली की हत्या के लिए 50 लाख की फिरोती तय की थी।
विज्ञापन


फिरोती की रकम रिषीपाल की हत्या के बाद में ली जानी थी। पुलिस ने भाई की हत्या के लिए रकम देने वाले आरोपी भूपेंद्र सिंह को भी गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि तीन युवक जसविंद्र सिंह वासी रतगल, सुच्चा सिंह उर्फ पम वासी सेक्टर-7 कुरुक्षेत्र और अनुज वासी पिपली के बारे में सूचना मिली थी कि ये तीनों उमरी रोड पर एक निर्माणाधीन भवन के पीछे एक कमरे में लूट की योजना बना रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

योजनाबद्ध तरीके से लूट करनी थी

contract for brother murder in 50 million rupees

मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराध शाखा प्रथम कुरुक्षेत्र के प्रभारी उप निरीक्षक दीपेंद्र सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक सीता राम, सुभाष चंद्र, सहायक उप निरीक्षक  पवन कुमार, महिंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह व सिपाही विजय कुमार की पुलिस टीम ने दबिश देकर उक्त तीनों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो देसी कटटे व 4 जिंदा कारतूस बरामद किए। पूछताछ पर आरोपियों ने माना कि उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से लूट करनी थी। इन्होंने बाइक चोरी की घटनाओं का भी खुलासा किया है।

गहन पूछताछ पर आरोपियों ने माना कि लाडवा रोड पिपली वासी ऋषिपाल की हत्या के लिए उन्होंने 50 लाख की सुपारी तय की थी। यह राशि हत्या के बाद ली जानी थी। पूछताछ के बाद हत्या के लिए सुपारी देने वाले आरोपी भूपेंद्र सिंह पुत्र गुरचरण सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया।

जमीन और संपत्ति के लिए दिया कांटेक्ट

contract for brother murder in 50 million rupees

भूपेंद्र के बारे में बताया गया है कि वह इस समय पिपली में रह रहा है, लेकिन मूलरूप से कांसल (पंजाब) का रहने वाला है। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में भूपेंद्र सिंह ने बताया कि उसके पिता के पास 8 एकड़ जमीन, एक फैक्टरी व गोदाम है लेकिन करीब 15 वर्ष पहले भूपेंद्र ने अनुज पुत्र कली राम निवासी पिपली की बहन से लव मैरिज की थी, जिसकी वजह से उसके पिता गुरचरण ने जायदाद में से केवल दो एकड़ जमीन दी थी और बाकी सारी जायदाद पिता और उसके भाई रिषी पाल के पास थी।

पूछताछ के दौरान भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इसी वजह से उसने और उसकी पत्नी के भाई अनुज ने ऋषिपाल की हत्या कराने की योजना बनाई थी, ताकि सारी जायदाद का वह मालिक बन सके।

भूपेंद्र ने यह भी बताया कि कुछ दिन पहले अनुज ने जसविंद्र और सुच्चा सिंह को 25 हजार रुपये बतौर पेशगी असला खरीदने के लिए दिये थे। जो 25 हजार रुपये से दोनों आरोपी यूपी से दो देसी कटटे और चार जिंदा रौंद लेकर आये थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed