फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   conspiracy of woman, made porn video with army soldier

महिला ने फौजी संग खुद की बनवाई अश्लील वीडियो और...

Mon, 15 Jun 2015 05:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Mon, 15 Jun 2015 05:46 PM IST
विज्ञापन
conspiracy of woman, made porn video with army soldier

महिला की करतूत जानकर चौंक जाएंगे आप। पूर्व फौजी का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। मामला पंजाब के मोहाली का है।

विज्ञापन


यहां सेक्टर-70 में पुलिस ने मामले में एक महिला समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों में राजपाल कौर, लाड़ी, नन्नू, अंजा, अजय सूद, डैमी, सतबीर सत्तू और एक अज्ञात व्यक्ति शामिल है। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। मटौर थाने में आरोपियों के खिलाफ 364ए, 120बी व 500 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में प्यारा सिंह निवासी गांव अमराली मोरिंडा ने बताया कि वह पूर्व फौजी है। उनके गांव में राजपाल कौर नाम की महिला रहती है। उसका कुछ समय पहले पति से तलाक हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कपड़े उतारकर पीटकर अश्लील वीडियो बना दिया

conspiracy of woman, made porn video with army soldier

जब वह सोहाना में पहुंचे तो वहां पर उक्त महिला पहले से ही मौजूद थी। उसने महिला से कहा कि एसी खरीदने चलते हैं। तो महिला ने कहा कि वह पैसे घर भूल आई है। पहले घर चलते हैं। प्यारा सिंह ने बताया कि वह उसके साथ घर चला गया।

जैसे ही वह महिला के घर पहुंचा तो वहां सात लड़के पहले से ही बैठे हुए थे। इनमें से लाडी भी था। उन्होंने उसके कपड़े उतारकर पीटकर अश्लील वीडियो बना दिया। साथ ही धमकी देने लगे कि उन्हें आठ लाख रुपये दे दो।

वरना यह वीडियो सोशल साइट्स पर अपलोड कर देंगे। प्यारा सिंह ने बताया कि उसने युवकों से कहा कि उसके पास पैसे नहीं है। पैसे लेने के लिए मोरिंडा बैंक जाना पडे़गा। इसके बाद वह बैंक के लिए रवाना हुए।

फौजी ऐसे पहुंचा पुलिस तक: जब वह मोरिंडा स्थित इलाहबाद बैंक पहुंचा तो आरोपी युवक बैंक के बाहर ही गाड़ी में रुक गए। जबकि वह पैसे लेने के लिए बैंक के अंदर गए। इस दौरान उन्होंने सीधे बैंक मैनेजर से सारी बात की। साथ ही उनसे फोन लेकर पुलिस व अपने बेटे को फोन किया। इसी बीच युवाओं को उन पर संदेह हो गया था। वह मौके से भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed