राजनीतिक रंजिश में कांग्रेसी महिला सरपंच को घसीट-घसीटकर पीटा, भाजपा कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना दोरांगला के गांव उच्चा धकाला में राजनीतिक रंजिश में भाजपा वर्करों ने कांग्रेसी महिला सरपंच को घसीट घसीटकर पीटा। सरपंच को बचाने आए उसके पति को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा और उसकी भी जमकर पिटाई की।
सरपंच का आरोप है कि हमलावर उसके कानों की बालियां भी छीन ले गए। पुलिस ने सरपंच के बयान पर चार भाजपा वर्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
यह घटना गांव उच्चा धकाला के सरकारी प्राइमरी स्कूल में पंचायती जमीन की बोली के दौरान हुई। उच्चा धकाला की सरपंच शांति पत्नी राम दास ने बताया कि घटना एक जुलाई की है।
जमीन की बोली के दौरान गांव की पंचायत, पंचायत सेक्रेटरी राजविंदर कौर और जेई अविनाश भी मौजूद थे। पंचायत की एक जमीन को पिछले साल ठेके पर गांव के ही भाजपा वर्कर अमनदीप ने लिया था।
इस बार उस जमीन का ठेका दूसरे के नाम छूटा। सरपंच का आरोप है कि अमनदीप ने बोली दौरान उसके लिए गलत शब्दावली का इस्तेमाल करने लगा। उसने विरोध किया तो अमनदीप उसके भाई बिंदा, पिता गुरदयाल सिंह तथा यशपाल निवासी उच्चा धकाला ने उसे बालों से पकड़कर सभी के सामने घसीट घसीट कर पीटा।
जब उसके पति छुड़ाने आए तो हमलावरों ने उससे भी मारपीट की। मारपीट करने के बाद आरोपियों ने उसके कानों से बालियां छीन लीं और फरार हो गए। गांव के लोगों ने सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।
जांच अधिकारी एएसआई गुरनाम सिंह ने बताया कि सरपंच शांति के बयान के आधार पर अमनदीप, बिंदा, गुरदयाल, यशपाल निवासी उच्चा धकाला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि पंचायत सेक्रेटरी की तरफ से लिखित शिकायत आई थी कि उनके सामने मारपीट की घटना हुई है।
यह है रंजिश का कारण
सरपंच शांति ने बताया कि पंचायत चुनाव में अकाली-भाजपा गठबंधन के तीन और उसकी तरफ से दो पंच जीते थे। सरपंच बनने के लिए तीन पंच का होना जरूरी है। आम आदमी पार्टी से संबंधित एक विजेता पंच ने उन्हें समर्थन दे दिया। जिसके बाद गांव की पंचायत का मुखिया उसको बनाया गया। तब से ही अमनदीप उसके साथ रंजिश रखता आ रहा है।