फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress sarpanch's son shot dead at a village of Batala

पैरोल पर आए युवक ने कांग्रेस सरपंच के इकलौते बेटे पर बरसाईं गोलियां, अस्पताल में हुई मौत

Mon, 27 Jan 2020 06:01 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 27 Jan 2020 06:01 PM IST
विज्ञापन
Congress sarpanch's son shot dead at a village of Batala
मृतक की फाइल फोटो।

बटाला के गांव हरपुरा में सोमवार को दिनदहाड़े महिला कांग्रेसी सरपंच के इकलौते बेटे की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मामला दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर बताया जा रहा है। हमलावर भी गांव हरपुरा का ही रहने वाला है और इन दिनों हत्या के मामले में जेल से पैरोल पर आया था। थाना घुमाण पुलिस ने मृतक की मां के बयान पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

आरोपी ने सरपंच के बेटे को करीब 5-6 गोलियां मारीं। घायल सरपंच के बेटे को बटाला के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर कर दिया। सूचना मिलते ही एसपी बटाला जसबीर सिंह राय पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वहीं सूचना मिलते ही श्री हरगोबिंदपुर के कांग्रेसी विधायक बलविंदर सिंह लाड़ी भी पहुंचे। पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन


एसपी जसबीर सिंह राय ने बताया कि मौके पर मिली जानकारी के अनुसार गांव हरपुरा की महिला सरपंच सुखजिंदर कौर का बेटा जसबीर सिंह उर्फ गोलू (35) की आरोपी गांव के राजा नामक युवक से पुरानी रजिंश थी। जसबीर सिंह सोमवार अपने खेतों को जा रहा था। पुरानी रंजिश के तहत सोमवार को खेतों में ही राजा ने जसबीर सिंह उर्फ गोलू पर गोलियां दाग दी। आरोपी इस वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं लहू से लथपथ गोलू को जब बटाला के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने थाना घुमाण में आरोपी राजा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं एसपी ने आगे बताया कि मृतक गोलू पर भी कुछ मामले दर्ज थे, कितने हैं इसके बारे में पुलिस जांच कर रही है। एसपी ने कहा कि जल्द ही आरोपी राजा को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि आरोपी राजा की 16 फरवरी को शादी होनी है। वह कत्ल के मामले में जेल से पैरोल पर छूटा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed