{"_id":"59087f1f4f1c1bca158b456c","slug":"congress-leader-firing-on-akali-s","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेता ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, अकाली पिता-पुत्र की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांग्रेस नेता ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, अकाली पिता-पुत्र की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
Updated Wed, 03 May 2017 09:50 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में उमड़े घायल के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव में रंजिश पाले कांग्रेस नेता ने ऐसी खौफनाक वारदात को अंजाम दे डाला, कांग्रेस नेता ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर अकाली पिता - पुत्र को मौत के घाट उतार दिया। फिरोजपुर के गांव रूकनशाह वाला में मंगलवार सुुबह कांग्रेस नेता ने शिअद (ब) के जिला उपाध्यक्ष बलविंदर सिंह के पिता और भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। गंभीर तौर पर जख्मी बलविंदर को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचा दिया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों की हरनाम सिंह (80) के परिवार के साथ सरपंच चुनाव की रंजिश थी। दोनों परिवार आपस में रिश्तेदार हैं। हरनाम सिंह का बेटा जोगिंदर सिंह उर्फ बब्बी (45) और आरोपी लक्खा सिंह (कांग्रेसी नेता) आपस में साडू भाई हैं। हरनाम का परिवार शिरोमणि अकाली दल (ब) से जुड़ा है और हरनाम के बेटे बलविंदर सिंह (42) अकाली दल के जिला उपाध्यक्ष हैं।

कहासुनी के बाद हुई फायरिंग
घटनास्थन पर पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे हरनाम सिंह, जोगिंदर सिंह और बलविंदर सिंह अपने घर के सामने स्थित खेत से सुहागा उठा रहे थे कि आरोपी कांग्रेस नेता लक्खा सिंह और उसका साथी हथियारों से लैस होकर वहां पहुंच गए। आपस में दोनों की गुटों के बीच कहासुनी हुई। उस समय लक्खा सिंह ने अपनी बंदूक निकालकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुुरू कर दिया। हरनाम सिंह के सीने में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जोगिंदर सिंह और बलविंदर सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
जोगिंदर के पेट और कंधे पर गोली लगी। दोनों जख्मियों को फिरोजपुर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। डॉक्टरों ने जोगिंदर सिंह को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही एसएसपी गौरव गर्ग, एसपी (डी) व थाना कुलगढ़ी की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। एसएसपी गर्ग का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस विभिन्न जगहों पर छापामारी कर रही है।