{"_id":"f926ba0300deb333ee0f1741da0cd596","slug":"congress-ex-youth-president-arrest-in-fraud-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 लाख की ठगी में कांग्रेस के पूर्व यूथ प्रधान गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
50 लाख की ठगी में कांग्रेस के पूर्व यूथ प्रधान गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 05 Apr 2014 07:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के पूर्व डीजीपी को जमीन दिलाने के नाम पर 50 लाख की ठगी मामले में फरार चल रहे कांग्रेस के पूर्व यूथ प्रधान विजय पाल सिंह डिम्मी को पुलिस ने शुक्रवार रात सेक्टर 40 से दबोच लिया।
विज्ञापन
गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने डिम्मी का मेडिकल सेक्टर 16 जनरल अस्पताल में करवाया तो उन्होंने सीने में दर्द होने के बारे में डाक्टर को बताया था।
डाक्टरों ने उसे आईसीयू में दाखिल कर लिया था। पकड़ा गया कांग्रेसी नेता व पूर्व यूथ प्रधान सेक्टर 40 के मकान नं 1494 में रहता है। डिम्मी ने नगदी लेने के बाद डीजीपी का न तो जमीन दिलाई और न ही नगदी वापिस की थी। डीजीपी एस एस विर्क ने मामले की शिकायत आर्थिक अपराध शाखा पुलिस को दी थी।
विज्ञापन
जांच के बाद आर्थिक अपराध शाखा पुलिस ने चार जनवरी 2014 को धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत सेक्टर 3 पुलिस स्टेशन में कांग्रेस के पूर्व यूथ प्रधान विजय पाल सिंह डिम्मी पर मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन