{"_id":"a33eed586ce9cd7a9d82d28952e9f206","slug":"confliction-between-police-and-public-protester","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान मांग रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने खदेड़ा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान मांग रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने खदेड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 31 May 2014 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुनर्वास योजना के तहत मकान की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने सेक्टर-17 में खदेड़ा। शुक्रवार सुबह होटल माउंट व्यू होटल के पास प्रदर्शनकारी रैली के लिए इकट्ठे हुए थे।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए सड़क पर जाम लगाने का भी प्रयास किया। ये रैली घर अधिकार संघर्ष मोर्चा की ओर से निकाली गई थी। मोर्चे के पदाधिकारी सचेंद्रपाल का कहना है कि पुलिस ने उन पर लाठी चार्ज भी किया।
विज्ञापन
उनका कहना है कि पुलिस ने लाठियों से महिलाओं और बच्चों को भी मारा। उधर पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए दलबल का भी प्रयोग किया गया। प्रदर्शन में शामिल महिलाएं सड़क के बीचों बीच बैठ गईं, जिसे पुलिस ने बल का प्रयोग करते हुए उठाया और सरकारी वाहन में उठाकर ले गए।
विज्ञापन
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को उठाकर शहर के अलग अलग थानों में शाम तक हिरासत में रखा और शाम को उन्हें रिहा कर दिया। आरोप है कि पुलिस के कर्मचारियों ने प्रदर्शनकारियों के साथ गाली गलौच भी किया है।
प्रदर्शनकारी यहां पर यह मांग करने आए थे कि जो प्रशासन की ओर से 9 कालोनियों को तोड़ने के लिए नोटिस जारी किए हुए हैं उन्हें खारिज किया जाए। पुलिस का कहना था कि जिस क्षेत्र में लोग इकट्ठे हो रहे हैं वहां पर धारा -144 लगी हुई है। इस प्रदर्शन में पीयू के छात्र छात्राओं ने भी भाग लिया, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया।
लोक आवाज संस्था के पदाधिकारियों के अनुसार हिरासत में भी कई प्रदर्शनकारियों के साथ मारपीट की गई है। इनका कहना है कि कुछ महिलाएं अपने अन्य काम के लिए सेक्टर-17 आई थी उन्हें भी पुलिस उठाकर अपने साथ हिरासत में ले गई। संस्था इस मुद्दे पर आने वाले रविवार को बैठक करने जा रही है।
सेक्टर-44 निवासी प्रोफेसर एवं बाबा फरीद विश्वविद्यालय के पूर्व रजिस्ट्रार प्यारे लाल ने यह सारा मामला अपनी आंखों से देखा। उन्होंने बताया कि वह डाक घर से वापस पैदल आ रहे थे।
उन्होंने देखा कि प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस गाली गलौच कर रही थी। मौके पर सेक्टर-17 पुलिस थाना प्रभारी दिलशेर चंदेल, सेक्टर-22 चौकी प्रभारी जसपाल सिंह भी मौजूद थे। प्यारे लाल प्रदर्शनकारियों को मिलने के लिए थानों में भी गए।
मालूम हो कि पिछले दिनों प्रशासन ने सेक्टर-56 और कजेहड़ी में अभियान चलाकर सरकारी जमीन से कई लोगों को बेघर किया है।
सेक्टर-17 पुलिस थाना प्रभारी दिलशेर चंदेल का कहना है कि सेक्टर-25 में रैली करने के लिए जगह तय है। ऐसे में प्रदर्शनकारियों को भी इसकी जानकारी दी गई थी। उनका कहना है कि लाठी चार्ज नहीं किया गया है।