{"_id":"f42d81fb08d2950e2f825d0a1ad14ac0","slug":"commotion-on-outside-nightclub-by-drunken-youths-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत युवकों का डिस्कोथेक के बाहर हंगामा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में धुत युवकों का डिस्कोथेक के बाहर हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 14 Sep 2014 08:25 PM IST
विज्ञापन
सेक्टर-9 स्थित एफबार डिस्कोथेक के बाहर शनिवार देर रात नशे में धुत कुछ युवकों ने जमकर हंगामा किया। पुलिसकर्मियों ने जब युवकों को शांत कराने की कोशिश की तो युवक उल्टा उन्हें ही गालियां देने लगे।
विज्ञापन
डिस्कोथेक के बाहर काफी देर तक हंगामा होता रहा। इतने में सेक्टर-3 थाना प्रभारी हरजीत कौर वहां पहुंच गईं। उन्होंने आते ही हंगामा करने वाले युवकों को खदेड़ने के निर्देश दिए। पुलिस उन्हें खदेड़ने लगी तो नशे में धुत युवक पुलिस से ही उलझ गए। माहौल बिगड़ते देख थाना प्रभारी ने मौके पर रिजर्व फोर्स बुला ली।
विज्ञापन
रिजर्व फोर्स की दो गाड़ियां मध्य मार्ग और पीछे पार्किंग की तरफ से आईं। इसके बाद दोनों तरफ से हंगामा करने वाले युवकों को राउंडअप किया गया। बाद में पुलिस ने डिस्कोथेक बंद करवाकर सभी को भगा दिया। पुलिस ने हंगामा करने वाले युवकों को वेरीफाई करने के बाद छोड़ दिया।
विज्ञापन
आए दिन होती हैं मारपीट की घटनाएं
अल्फा क्यू और एफबार डिस्कोथेक में हर सप्ताह कोई न कोई मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं। पिछले सप्ताह अल्फा क्यू डिस्कोथेक के बाहर नशे में धुत एक महिला ने जमकर हंगामा किया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को अस्पताल में दाखिल करवाया था। यही नहीं दो सप्ताह पहले भी अल्फा क्यू डिस्कोथेक के बाहर दिन में ही पीयू के छात्रों ने एक युवक के साथ मारपीट की थी। सेक्टर-3 थाना पुलिस में दीपक की शिकायत पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था।